Ro no D15139/23

युवाओं के सर्वांगीण विकास का मंच: युवा उत्सव 2026 की तैयारियों पर मंथन”

“कलेक्टर की पहल: युवा उत्सव 2026 को भव्य और प्रेरणादायी बनाने पर जोर”
इंटर कॉलेज प्रतियोगिता से निखरेगी युवा प्रतिभा, कलेक्टर ने दिए दिशा-निर्देश”

धमतरी, 15 अप्रैल 2026/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों एवं आईटीआई के प्राचार्यों, फेकल्टी तथा विद्यार्थियों की उपस्थिति में आगामी 24-25 अप्रैल को आयोजित होने वाले “युवा उत्सव 2026 – इंटर कॉलेज प्रतियोगिता” की तैयारियों की समीक्षा हेतु महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में आयोजन की रूपरेखा, व्यवस्थाओं, सहभागिता एवं कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने बताया कि युवा उत्सव में 20 से अधिक विधाओं को शामिल किया गया है, जिनमें वाद-विवाद, फोटोग्राफी, एकल एवं समूह नृत्य, एकल एवं समूह गायन, म्यूजिकल बैंड, क्विज प्रतियोगिता तथा विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं प्रमुख हैं। इसके साथ ही प्रसिद्ध सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “लल्लनटॉप” के श्री सौरभ द्विवेदी का प्रेरक सत्र, बस्तर का लोकप्रिय “वायरा बैंड” एवं “आवाज क्रांति बैंड” की विशेष प्रस्तुतियां भी युवाओं को आकर्षित करेंगी। उन्होंने निर्देश दिए कि आयोजन को सुव्यवस्थित, आकर्षक एवं यादगार बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण की जाएं।
कलेक्टर ने कहा कि “युवा उत्सव केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि प्रतिभा को मंच देने का सशक्त माध्यम है, जहाँ ‘टैलेंट’ को ‘ऑपर्च्युनिटी’ से जोड़ा जाता है। ऐसे आयोजनों से युवाओं को अपनी क्षमताओं को पहचानने, निखारने और आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।” उन्होंने विद्यार्थियों से बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि यह मंच उनके आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास और करियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
बैठक में प्राचार्यों, फेकल्टी एवं विद्यार्थियों ने भी आयोजन को और बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव साझा किए। उन्होंने पंजीयन प्रक्रिया को सरल बनाने, प्रतियोगिताओं की पारदर्शी जजिंग व्यवस्था, प्रतिभागियों के लिए आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता तथा प्रचार-प्रसार को व्यापक करने जैसे सुझाव दिए। कलेक्टर ने इन सुझावों की सराहना करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि इंटर कॉलेज प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के समग्र विकास का महत्वपूर्ण आधार हैं। इससे छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ता है, छिपी प्रतिभाओं को निखारने का अवसर मिलता है तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। साथ ही विभिन्न संस्थानों के विद्यार्थियों के बीच संवाद, नेटवर्किंग, टीमवर्क और नेतृत्व कौशल का भी विकास होता है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे आयोजनों से प्राप्त अनुभव एवं उपलब्धियां विद्यार्थियों के भविष्य एवं करियर निर्माण में सहायक सिद्ध होती हैं।
उन्होंने अधिकारियों एवं शिक्षण संस्थानों से समन्वय बनाकर कार्य करने, विद्यार्थियों की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने तथा आयोजन को जिले के लिए एक प्रेरणादायी एवं सफल आयोजन के रूप में स्थापित करने की अपेक्षा व्यक्त की। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कवर्धा जिला मुख्यालय स्थित स्नेहा हॉस्पिटल के पास तेंदुआ दिखाई देने की सूचना सामने आई

    कवर्धा- । तेंदुए की मौजूदगी की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और वन विभाग की टीम भी तत्काल मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित…

    Read more

    कुरूद में गूंजा नवाचार का संदेश, 150 विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए नए विचार

    पांच करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वाली नवाचार प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित   धमतरी, 5 अक्टूबर। युवाओं में नवाचार, उद्यमिता और नए व्यवसाय की सोच…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?