Ro no D15139/23

उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा के लिए परीक्षा पे्रक्षकों एवं फ्लाइंग स्क्वॉड टीम को दिया गया विस्तृत प्रशिक्षण

*- छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड अंतर्गत उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 26 अप्रैल को*

राजनांदगांव 24 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड अंतर्गत उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा (एमबीएसआई 26) 2026 का आयोजन 26 अप्रैल 2026 को प्रात: 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। राजनांदगांव जिले में इस परीक्षा हेतु कुल 99 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिनमें 24 हजार 185 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा को जिले में सुचारू, शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं नकल-मुक्त संचालन के उद्देश्य से आज जिला पंचायत सभाकक्ष में परीक्षा प्रेक्षकों एवं फ्लाइंग स्क्वॉड टीम का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों एवं निगरानी व्यवस्था के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रेक्षकों एवं फ्लाइंग स्क्वॉड टीम को निर्देशित किया गया कि वे परीक्षा केंद्रों का नियमित निरीक्षण करें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर विशेष निगरानी रखने तथा आकस्मिक निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही केंद्राध्यक्षों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश समय सीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके अनुसार परीक्षा केंद्रों में प्रवेश सुबह 9.30 बजे के बाद पूर्णत: बंद कर दिया जाएगा।

अभ्यर्थियों के लिए जारी निर्देशों के अनुसार उन्हें परीक्षा के एक दिन पूर्व अपने परीक्षा केंद्र का अवलोकन करने, परीक्षा दिवस पर कम से कम 2 घंटे पूर्व केंद्र में उपस्थित होने तथा प्रवेश पत्र एवं मान्य फोटो पहचान पत्र साथ लाने के लिए कहा गया है। अभ्यर्थियों को हल्के रंग के साधारण वस्त्र पहनकर आने तथा केवल काला या नीला बॉल पेन उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, कैलकुलेटर एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों सहित किसी भी प्रकार की लिखित सामग्री पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगी। अनुचित साधनों का प्रयोग पाए जाने पर संबंधित अभ्यर्थियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा, फ्रिस्किंग अन्य आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं। कलेक्टर ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे सभी निर्देशों का पालन करते हुए समय पर परीक्षा केंद्र पहुँचें तथा शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण बनाए रखने में सहयोग करें।

  • Related Posts

    शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की मांग पर जन्माष्टमी के दिन पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस, मांस बिक्री पर भी रहेगा प्रतिबंध

    रायपुर, 2 सितंबर 2026। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस घोषित करने तथा नगरीय निकाय क्षेत्रों में पशुवध गृह एवं मांस बिक्री…

    Read more

    शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की मांग पर जन्माष्टमी के दिन पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस, मांस बिक्री पर भी रहेगा प्रतिबंध

      रायपुर, 2 सितंबर 2026। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस घोषित करने तथा नगरीय निकाय क्षेत्रों में पशुवध गृह एवं मांस…

    Read more

    NATIONAL

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार