Ro no D15139/23

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की मांग पर जन्माष्टमी के दिन पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस, मांस बिक्री पर भी रहेगा प्रतिबंध

रायपुर, 2 सितंबर 2026। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस घोषित करने तथा नगरीय निकाय क्षेत्रों में पशुवध गृह एवं मांस बिक्री की दुकानों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में लिया गया यह निर्णय प्रदेश की सनातन संस्कृति, धार्मिक आस्था और जनभावनाओं के सम्मान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

 

यह निर्णय स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव की मांग पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा लिया गया है। मंत्री श्री यादव ने जन्माष्टमी के पावन पर्व की गरिमा और प्रदेशवासियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री जी से 4 सितंबर को शुष्क दिवस घोषित करने तथा नगरीय निकाय क्षेत्रों में पशुवध गृह एवं मांस बिक्री की दुकानें बंद रखने का आग्रह किया था।

 

यादव समाज में भी इस निर्णय को लेकर विशेष प्रसन्नता और उत्साह है। भगवान श्रीकृष्ण को आराध्य मानने वाले यादव समाज की भावनाओं के अनुरूप जन्माष्टमी के पावन अवसर पर लिया गया यह निर्णय समाज के लिए भी सम्मान और गौरव का विषय है। शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव स्वयं यादव समाज से आते हैं और उन्होंने समाज सहित प्रदेश की व्यापक जनभावनाओं को मुख्यमंत्री जी के समक्ष प्रमुखता से रखा।

 

शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति, परंपरा और आस्था का प्रतीक है। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनके संदेश से करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। ऐसे पावन अवसर पर जनभावनाओं का सम्मान करते हुए लिया गया यह निर्णय अभिनंदनीय है।

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपराओं और जनभावनाओं का सम्मान करते हुए संवेदनशील निर्णय ले रही है। जन्माष्टमी के अवसर पर शुष्क दिवस और मांस बिक्री पर रोक का निर्णय इसी भावना को दर्शाता है।

 

श्री यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने धर्म, कर्म, सत्य और लोककल्याण का संदेश दिया है। जन्माष्टमी के पावन पर्व को श्रद्धा, भक्ति और गरिमा के साथ मनाने के लिए सरकार का यह निर्णय स्वागत योग्य है।

 

शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने कहा—

 

“श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर प्रदेश की जनभावनाओं, सनातन परंपराओं और यादव समाज की आस्था का सम्मान करते हुए 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस घोषित करने तथा नगरीय निकाय क्षेत्रों में पशुवध गृह एवं मांस बिक्री की दुकानें बंद रखने का निर्णय अभिनंदनीय है। इस संवेदनशील एवं जनभावनाओं के अनुरूप निर्णय के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी का हार्दिक अभिनंदन एवं आभार।”

  • Related Posts

    आजादी के बाद पहली बार रावघाट तक पहुँचेगी रेल, छत्तीसगढ़ के विकास में जुड़ेगा नया ऐतिहासिक अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    मुख्यमंत्री श्री साय की उपस्थिति में 20 अक्टूबर को ताड़ोकी – रावघाट एवं अभनपुर – कुरूद ब्रॉडगेज रेल लाइन का होगा उद्घाटन*   *रावघाट – रायपुर एवं रायपुर – कुरूद…

    Read more

    माता की भक्ति में रमे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, हाथों में मंजीरा लेकर ग्रामीणों के साथ गाए जसगीत

    कबीरधाम के कोडार गांव में देर रात दुर्गा पूजन एवं ज्योति कलश पूजन में हुए शामिल, माता के दर्शन कर लिया आशीर्वाद*   *ग्रामीणों के साथ भक्ति रस में झूमे…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?