Ro no D15139/23

राजस्व पखवाड़ा के लिए सभी आवश्यक तैयारियां करने के साथ व्यापक प्रचार-प्रसार करें सुनिश्चितः अपर कलेक्टर  प्रदीप साहू अपर कलेक्टर ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक लेकर राजस्व प्रकरणों के शत-प्रतिशत निराकरण के दिए निर्देश

 जशपुरनगर 27 अप्रैल 2026/  अपर कलेक्टर  प्रदीप कुमार साहू ने आज कलेक्टरेट सभाकक्ष में राजस्व विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर जिले में संचालित विभिन्न राजस्व कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने 4 मई से 14 मई तक आयोजित होने वाले राजस्व पखवाड़ा के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पखवाड़ा का व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि अधिक से अधिक नागरिकों तक इसकी जानकारी पहुंचे और वे इसका लाभ ले सकें। साथ ही उन्होंने पखवाड़ा के दौरान प्राप्त होने वाले सभी राजस्व संबंधी शिकायतों एवं आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। अपर कलेक्टर ने गर्मी के मौसम में  हीट वेव की आशंका को देखते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनगणना कार्यों में लगे प्रगणकों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें तथा उन्हें लू एवं गर्मी से बचाव के आवश्यक उपाय उपलब्ध कराएं।

बैठक में उन्होंने डीएफ एवं इनएप्रोप्रिएट खातों के मामलों का शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने जिन कर्मचारियों का सेवानिवृत्ति समय निकट है, उनका पेंशन पेमेंट ऑर्डर सेवानिवृत्ति पूर्व ही जारी करने के निर्देश दिए, ताकि उन्हें पेंशन एवं अन्य लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। समीक्षा के दौरान उन्होंने आधार एवं मोबाइल नंबर अद्यतन, किसान किताब प्रविष्टि, अविवादित एवं फौती नामांतरण, नक्शा अद्यतन, बटांकन, सीमांकन, ई-नामांतरण, स्वामित्व योजना, अभिलेख दुरुस्तीकरण, अभिलेख शुद्धता एवं व्यपर्वतन तथा राजस्व न्यायालय से संबंधित प्रकरणों की गहन समीक्षा की। अपर कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी राजस्व प्रकरणों का नियमानुसार शत-प्रतिशत निराकरण निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित करें। बैठक में एसडीएम सहित अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शिक्षक दिवस पर विशेष लेख, नक्सलमुक्त क्षेत्रों में शिक्षा की नई भोर, छत्तीसगढ़ में नक्सलमुक्त क्षेत्रों में स्कूलों में बजने लगी घंटी

    धनंजय राठौर संयुक्त संचालक, जनसंपर्क रायपुर, 4 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ के पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में दो दशकों के लंबे इंतजार के बाद स्कूलों में घंटियां बजने लगी हैं, जो…

    Read more

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    नई दिल्ली, 4 सितंबर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल…

    Read more

    NATIONAL

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी