Ro no D15139/23

अपर कलेक्टर ने शिक्षा विभाग के 9 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन स्वीकृत आदेश शाल श्रीफल भेंट कर किया सम्मानित

 
कलेक्टर  रोहित व्यास के सार्थक प्रयास से अब सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की सारी कागजी कार्रवाई
समय पर की जा रही पूरी

जशपुरनगर  27 अप्रैल 2026 / कलेक्टर  रोहित व्यास के निर्देश में अपर कलेक्टर  प्रदीप कुमार साहू ने सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शिक्षा विभाग के 9 कर्मचारियों जो आगामी 30 अप्रैल 2026 को सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी को पीपीओ पेंशन स्वीकृत आदेश सहित शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया और उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की दी शुभकामनाएं।
इस अवसर पर सभी एसडीएम और जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
जिला शिक्षा अधिकारी  नरेन्द्र कुमार सिंन्हा ने बताया कि कलेक्टर  रोहित व्यास के मार्गदर्शन में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों का तीन माह से प्रकिया शुरू कर दिया गया था।
इसके लिए सभी विकास खंडों के बीईओ की समीक्षा बैठक लेकर शिक्षा विभाग के सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों का कागजी कार्यवाही पूरी की गई है।
ताकि सेवानिवृत्त होने पर पेंशन, अवकाश नकदीकरण सहित सभी पैसा समय पर मिल जाए।
शिक्षा विभाग अंतर्गत जिले के 09 कर्मचारी 30 अप्रैल 2026 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इनमें जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जशपुर के व्यायाम शिक्षक  संजीव शर्मा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला राझडिपा के प्रधान पाठक  क्लेमेंट खलखो, शासकीय प्राथमिक शाला सरईटोली के प्रधान पाठक  जयराम सिदार, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला डोड़ापानी के उच्च वर्ग शिक्षक  अनिल कुमार दुबे, शासकीय प्राथमिक शाला ढोढ़ीबहार के प्रधान पाठक  टापूनाथ साय पैंकरा, शासकीय प्राथमिक शाला फरदबहार के प्रधान पाठक  मंत्री साय पैंकरा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला  सेमरकछार के प्रधान पाठक श्री मैकल सतीश कुमार खलखो, शासकीय उ.मा. वि. करडेगा के व्यायाम शिक्षक  डेविड मिंज और शासकीय कन्या उ.मा.वि. कुनकुरी के व्याख्याता  सुमन खलखो शामिल हैं।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने घोषित किए कक्षा 10वीं एवं 12वीं के बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम

        *मुख्यमंत्री ने ई क्लिक कर ऑनलाइन जारी किए बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट* *छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर विद्यार्थी देख सकेंगे परीक्षा परिणाम* *उप मुख्यमंत्री  अरुण…

    Read more

    धमतरी में स्थापित होगा 500 सीटर सैनिक स्कूल, प्रदेश के युवाओं को मिलेगा सुनहरा अवसर

    प्रदेश का सबसे बड़ा सैनिक स्कूल बनेगा धमतरी में, प्रस्ताव रक्षा मंत्रालय गया प्रदेश में सैन्य शिक्षा को बढ़ावा: धमतरी में सबसे बड़े सैनिक स्कूल की तैयारी धमतरी, 29 अप्रैल…

    Read more

    NATIONAL

    पीएम मोदी ने वाराणसी में किया 14 किलोमीटर लंबा रोड शो, काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की

    पीएम मोदी ने वाराणसी में किया 14 किलोमीटर लंबा रोड शो, काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की

    अगर हम न होते, तो आप फ्रेंच बोल रहे होते…ट्रंप के बड़बोलेपन पर किंग चार्ल्स ने कसा तंज

    अगर हम न होते, तो आप फ्रेंच बोल रहे होते…ट्रंप के बड़बोलेपन पर किंग चार्ल्स ने कसा तंज

    होर्मुज पर अमेरिका का कड़ा पहरा, ट्रंप ने बनाई नई स्ट्रैटेजी; क्या 22 दिन में घुटने टेकेगा तेहरान?

    होर्मुज पर अमेरिका का कड़ा पहरा, ट्रंप ने बनाई नई स्ट्रैटेजी; क्या 22 दिन में घुटने टेकेगा तेहरान?

    अतिथि सत्कार में पी ली पिस्टल-रायफल, आतंकी ‘खरगोश’, अमेरिका फंसा के रखता है विश्व के दमदार नेताओं को, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    अतिथि सत्कार में पी ली पिस्टल-रायफल, आतंकी ‘खरगोश’, अमेरिका फंसा के रखता है विश्व के दमदार नेताओं को, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    होर्मुज स्ट्रेट खोल दो…कोई टोल नहीं, कोई भेदभाव नहीं, US-ईरान से UN की अपील

    होर्मुज स्ट्रेट खोल दो…कोई टोल नहीं, कोई भेदभाव नहीं, US-ईरान से UN की अपील

    बेहाला में अमित शाह का मास्टरस्ट्रोक- भाजपा के सत्ता में आने पर 7 दिन बंगाल में रहेंगे सेंट्रल फोर्सेज के जवान

    बेहाला में अमित शाह का मास्टरस्ट्रोक- भाजपा के सत्ता में आने पर 7 दिन बंगाल में रहेंगे सेंट्रल फोर्सेज के जवान