Ro no D15139/23

कलेक्टर ने मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान कर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

*- जिले में शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि*

*- जिले में कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 89.41 प्रतिशत और कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 87.56 प्रतिशत*

*- पिछले वर्ष की तुलना में कक्षा 10वीं में लगभग 21 प्रतिशत तथा कक्षा 12वीं में 5.31 प्रतिशत की हुई वृद्धि*

 

राजनांदगांव 29 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में इस वर्ष कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणामों ने शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धि मिली है। जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग, शिक्षकों एवं अभिभावकों के समन्वित प्रयासों से परीक्षा परिणामों में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है।

कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के कक्षा 10वीं एवं 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से जिला गौरवान्वित हुआ है। यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह दिन विद्यार्थियों एवं उनके परिवारों के लिए गर्व का क्षण है। कलेक्टर ने बताया कि जिले में कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 89.41 प्रतिशत रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 21 प्रतिशत अधिक है। वहीं कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 87.56 प्रतिशत रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 5.31 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

कलेक्टर ने बताया कि जिले में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण विद्यार्थियों की संख्या में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। कक्षा 10वीं में पिछले वर्ष 3908 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए थे, जो इस वर्ष बढ़कर 5614 हो गए हैं। इसी प्रकार कक्षा 12वीं में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण विद्यार्थियों की संख्या 3842 से बढ़कर 4888 हो गई है। तृतीय श्रेणी के विद्यार्थियों की संख्या में कमी आना शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार का संकेत है। कलेक्टर ने कहा कि इस सफलता के पीछे कई नवाचारों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जिले में ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन, आवासीय कोचिंग, मेंटरशिप कार्यक्रम, नियमित मूल्यांकन प्रणाली, साप्ताहिक एवं मासिक परीक्षाएं तथा अतिरिक्त कक्षाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। साथ ही विनोबा एप के माध्यम से विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की उपस्थिति की सतत निगरानी की गई तथा कैरियर काउंसलिंग पर विशेष ध्यान दिया गया। उन्होंने बताया कि जिले में प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति विद्यार्थियों की रुचि भी बढ़ी है। इस वर्ष नीट एवं जेईई के लिए पंजीयन में वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं छात्रवृत्ति योजनाओं के अंतर्गत लगभग 4 हजार विद्यार्थियों को लाभान्वित किया जा रहा है, जो पूर्व वर्षों की तुलना में एक बड़ी उपलब्धि है। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रवास सिंह बघेल, डिप्टी कलेक्टर श्री विश्वास कुमार सहित शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    प्रोजेक्ट सक्षम के तहत छात्रावास अधीक्षिकाओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, बालिकाओं में जीवन कौशल एवं आत्मविश्वास को मिलेगा बढ़ावा

    अम्बिकापुर 12 जुलाई 2026/ दि रूम टू रीड इंडिया एवं छत्तीसगढ़ जनजातीय एवं अनुसूचित जाति विभाग की संयुक्त पहल ष्प्रोजेक्ट सक्षम रू शिक्षा, आत्मविश्वास एवं समानताष् के अंतर्गत कन्या शिक्षा…

    Read more

    महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त जारी, जिले की 2.25 लाख से अधिक महिलाओं को मिला लाभ

    जून माह में 225115 हितग्राहियों के खातों में 20 करोड़ 86 लाख रुपये रुपए से अधिक अंतरित बच्चों की पढ़ाई, घरेलू जरूरतों और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का बन रही…

    Read more

    NATIONAL

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स