Ro no D15139/23

धमतरी में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित, बेहतर प्रदर्शन से जिले का गौरव बढ़ा

धमतरी, 29 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा 2026 का परिणाम आज घोषित किया गया। जिले में दोनों कक्षाओं का परीक्षा परिणाम संतोषजनक एवं उत्साहजनक रहा।

जारी आंकड़ों के अनुसार कक्षा 12वीं का कुल परीक्षा परिणाम 84.18 प्रतिशत दर्ज किया गया, जिसमें बालकों का परिणाम 79.40 प्रतिशत एवं बालिकाओं का 87.33 प्रतिशत रहा। इसी प्रकार कक्षा 10वीं का कुल परीक्षा परिणाम 76.18 प्रतिशत रहा, जिसमें बालकों का परिणाम 68.15 प्रतिशत तथा बालिकाओं का 82.01 प्रतिशत दर्ज किया गया।

कक्षा 12वीं में कुल 8126 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था, जिनमें से 8103 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। इनमें 4213 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी, 2484 द्वितीय श्रेणी तथा 121 तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। कुल 6818 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की।

इसी प्रकार कक्षा 10वीं में 10683 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया, जिनमें से 10596 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 4425 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी, 3372 द्वितीय श्रेणी एवं 257 तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। कुल 8054 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की।

जिले के लिए गौरव का विषय है कि ग्राम कंडेल की हायर सेकेंडरी परीक्षा 2026 में कक्षा 12वीं की छात्रा कुशुमलता ने 500 में से 487 अंक (97.40 प्रतिशत) प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में पाँचवाँ स्थान हासिल किया है।

इस अवसर पर कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कुशुमलता को इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने जिले की समस्त शिक्षा टीम, प्राचार्यों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को भी इस सफलता के लिए बधाई दी तथा कहा कि यह उपलब्धि सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।

कलेक्टर ने आशा व्यक्त की कि जिले के विद्यार्थी भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर धमतरी का नाम रोशन करते रहेंगे।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अन्नू तिवारी को मिला मातृत्व के दौरान आर्थिक संबल

    योजना की राशि से पोषण संबंधी जरूरतें हुईं पूरी, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ अम्बिकापुर 01 सितम्बर 2026/  प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को मातृत्व के दौरान आर्थिक सहयोग…

    Read more

    कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की

      – गिरदावरी कार्य की नियमित मॉनिटरिंग एवं त्रुटिरहित कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   *- बच्चों के स्वास्थ्य के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर होगा आयोजित*   *- कुपोषित…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार