Ro no D15139/23

आंतरिक शिकायत समितियों को सक्रिय करें सभी विभाग – विजया रहाटकर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने विभागीय अधिकारियों की बैठक ली महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों को रोकने की दिशा में दिए आवश्यक निर्देश

 कोरबा, 30 अप्रैल 2026/राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष  विजया रहाटकर ने आज जिले के विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर सभी विभागों को महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए सख्त एवं प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों में आंतरिक शिकायत समिति गठित करने, उन्हें सक्रिय रूप से संचालित करने तथा उनकी वार्षिक रिपोर्ट स्थानीय समिति को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन के समन्वय से ही महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। उन्होंने कार्यस्थलों पर महिलाओं के लिए सुरक्षित एवं सकारात्मक वातावरण सुनिश्चित करने, महिलाओं से संबंधित शिकायतों की सुनवाई कर उनकी निष्पक्ष जाँच करने तथा दोषियों पर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कम उम्र की बच्चियों से संबंधित अपराधों में पॉक्सो एक्ट के तहत त्वरित कार्रवाई, छेड़छाड़ एवं घरेलू हिंसा की शिकायतों पर तत्काल एफआईआर दर्ज करने, दहेज उत्पीड़न, लैंगिक शोषण, अंधविश्वास एवं टोना-टोटका से जुड़ी प्रताड़ना के मामलों में कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही 10 से अधिक कर्मचारियों वाले गैर-सरकारी संस्थानों, दुकानों एवं अन्य कार्यस्थलों में भी आंतरिक शिकायत समितियाँ गठित कर उन्हें सक्रिय रखने पर बल दिया।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में उन्होंने विभागीय योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को प्राप्त हो रहे लाभ और सशक्तिकरण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना और रोजगार सृजन से संबंधित कार्यों की विस्तृत जानकारी लेते हुए महिलाओं को इन योजनाओं से अधिकाधिक लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने विभिन्न अपराधों एवं शिकायतों पर पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाइयों की समीक्षा की और कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। आयोग की अध्यक्षा ने सभी विभागों को दो माह के भीतर आंतरिक शिकायत समिति गठित कर सक्रिय रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मनरेगा, स्वयं सहायता समूह सहित अन्य प्रमुख कार्यस्थलों में भी समितियाँ स्थापित कर महिलाओं को जागरूक करने हेतु बैनर, पोस्टर एवं अन्य माध्यम उपयोग में लाने को कहा। उन्होंने आने वाली पीढ़ी को बेहतर पारिवारिक वातावरण प्रदान करने, पति-पत्नी, युवा दंपतियों तथा अन्य व्यक्तियों को परामर्श उपलब्ध कराने हेतु आयोग द्वारा संचालित ‘तेरे मेरे सपने’ नामक काउंसिलिंग केंद्र के स्थापना की भी आवश्यकता बताई।
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने जिले में महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों पर की जा रही कार्रवाइयों और सोशल मीडिया से उत्पन्न हो रहे अपराधों को रोकने के उपायों पर सुझाव दिए। निगमायुक्त श्री आशुतोष पांडेय ने महिला आयोग के सुझावों को अमल में लाने और आंतरिक शिकायत समितियों को सक्रिय रखते हुए वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने की बात कही। जिला पंचायत सीईओ द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।
बैठक में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, पार्षद नरेंद्र देवांगन,छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सरला कोसरिया, महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी श्री बसंत मिंज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
  • Related Posts

    पीएम जनमन आवास योजना से मनबहाल पहाड़ी कोरवा का जीवन हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक पक्का आवास मिलने से वर्षों का सपना हुआ साकार, महतारी वंदन योजना से भी मिल रहा नियमित आर्थिक संबल

      अम्बिकापुर 22 जुलाई 2026/   विशेष पिछड़ी जनजातियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें शासन की मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री जनमन (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान)…

    Read more

    आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, विदेशी मदिरा जब्त कर आरोपी गिरफ्तार

      अम्बिकापुर 22 जुलाई 2026/   जिला आबकारी अधिकारी   एल. के. गायकवाड के मार्गदर्शन में आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती सरिता साहू के नेतृत्व में बुधवार को  प्राप्त सूचना के आधार पर…

    Read more

    NATIONAL

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं