Ro no D15139/23

RR vs DC: हार के बाद डबडबा गईं रियान पराग की आंखें

RR vs DC: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने शुक्रवार (1 मई) को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में दिल्ली कैपिटल्स से मिली हार के बाद कहा कि बीच के ओवरों में और बेहतर गेंदबाजी कर सकते थे. पराग ने मैच के बाद कहा कि मुझे लगा कि यह एक अच्छा स्कोर था. 200 के आस-पास का स्कोर ठीक था.

रियान पराग चोटिल होने के कारण मैदान से बाहर चले गए थे. उन्होंने अपनी चोट के बारे में कहा कि उम्मीद है कि यह ज्यादा गंभीर नहीं है, हैमस्ट्रिंग चोट लगी है. एक हफ्ते का ब्रेक लूंगा, फिर सब ठीक हो जाएगा. उन्होंने अपनी पारी के बारे में कहा कि मुझे आलोचकों को कोई जवाब देने की जरूरत नहीं है. उनकी आंखें डबडबा गईं और उन्होंने कहा कि आखिर में, हम मैच हार गए.

दिल्ली कैपिटल्स ने पांच गेंद रहते सात विकेट से शिकस्त दी राजस्थान को

राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इसके बाद कप्तान रियान पराग (90 रन) के अर्धशतक और अंत में डोनोवन फरेरा (14 गेंद में नाबाद 47 रन) की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत छह विकेट पर 225 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया. लेकिन केएल राहुल और पाथुम निसांका के अर्धशतक पराग की शानदार पारी पर भारी पड़े. दिल्ली कैपिटल्स ने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ राहुल (75 रन) और निसांका (62 रन) के अर्धशतकों से मिली शानदार शुरूआत के दम पर राजस्थान रॉयल्स को पांच गेंद रहते सात विकेट से शिकस्त दी.

  • Related Posts

    तीन दिन में 30 करोड़ भी नहीं कमा पाई सनी देओल की फिल्म, 15 अगस्त के बाद बदला खेल

    Batwara 1947 Box Office Collection Day 3: सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ से वीकेंड पर जिस तरह की कमाई की उम्मीद थी, फिल्म उस पर खरी नहीं…

    Read more

    जॉनी लीवर का 13 साल का दर्द: बोले- स्पॉटलाइट हटी तो अंधेरा दिखा, बुरे वक्त में कोई तस्वीर तक नहीं खिंचवाता

    एक वक्त था, जब जॉनी लीवर के पास वक्त नहीं था. महीने में चार-पांच फिल्में रिलीज होती थीं और एक दिन में पांच फिल्मों की शूटिंग करना भी उनके लिए…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान