Ro no D15139/23

रेडक्रॉस गतिविधियों के विस्तार को लेकर राज्यपाल से सौजन्य भेंट, जनसेवा को और प्रभावी बनाने पर जोर

पाँच मरीजों को पोषण किट वितरित की

धमतरी, 3 मई 2026/ जिले में मानवीय सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाने के उद्देश्य से जिला रेडक्रॉस समिति के प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष रमेन डेका से सौजन्य भेंट की।

यह भेंट अध्यक्ष जिला रेडक्रॉस एवं कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशन तथा राज्य प्रतिनिधि डॉ. प्रदीप कुमार साहू एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यू. एल. कौशिक के संयोजन में सम्पन्न हुई। राज्यपाल ने 5 मरीजों को पोषण कीट वितरित की ।,

इस दौरान जिले में संचालित रेडक्रॉस की विभिन्न जनहितकारी गतिविधियों—विशेषकर स्वास्थ्य सेवाएं, आपदा राहत, रक्तदान, एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम—को और सुदृढ़ एवं विस्तारित करने पर विस्तृत चर्चा की गई। राज्यपाल ने रेडक्रॉस की भूमिका को समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए सेवा कार्यों को जनभागीदारी से जोड़ने पर बल दिया।

प्रतिनिधिमंडल में चेयरमैन प्राप्ति वाशानी, वाइस चेयरमैन शिवा प्रधान, जिला संगठक आकाश गिरी गोस्वामी सहित प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य हेमराज सोनी, डॉ. गणेश प्रसाद साहू, डॉ. गुरुशरण साहू, सी.एल. साहू एवं होमेश्वर चंद्राकर उपस्थित रहे।

आगामी समय में सघन सदस्यता अभियान चलाने, वृक्षारोपण कार्यक्रमों को जनआंदोलन का रूप देने, टीबी मरीजों के पोषण एवं देखभाल हेतु विशेष पहल, महिलाओं के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, तथा युवाओं के लिए प्राथमिक उपचार एवं आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने पर सहमति बनी।

इसके अतिरिक्त रेडक्रॉस की आर्थिक सुदृढ़ता के लिए जिले के उद्यमियों, शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति भी तैयार की गई।

राज्यपाल ने आशा व्यक्त की कि धमतरी जिला रेडक्रॉस समिति द्वारा किए जा रहे प्रयासों से समाज में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा जरूरतमंदों तक त्वरित सहायता पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान होगा।

  • Related Posts

    कच्ची झोपड़ी से पक्के घर तक का सपना हो रहा साकार मुख्यमंत्री ने ईंट जोड़कर किया श्रमदान भैंसामुड़ा में पीएम आवास निर्माण का किया औचक अवलोकन हितग्राही अनुसुइया पैंकरा ने जताया आभार

    जशपुरनगर 03 मई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आकस्मिक जशपुर जिला प्रवास के दौरान विकासखंड पत्थलगांव के ग्राम भैंसामुडा पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय जब गांव से गुजर रहे थे,…

    Read more

    मुख्यमंत्री साय ग्राम भैंसामुड़ा में अचानक पहुंचे क्रिकेट मैदान बच्चों के साथ खेला क्रिकेट, ग्रामीण बच्चों से किया संवाद बच्चों को क्रिकेट किट उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

    जशपुरनगर 03 मई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपने जशपुर जिला प्रवास के दौरान ग्राम भैंसामुड़ा में शासकीय प्राथमिक शाला चंदागढ़ के स्कूल मैदान पहुंचे। मुख्यमंत्री जब विद्यालय परिसर…

    Read more

    NATIONAL

    ऐतिहासिक उपलब्धि: योगेश चौरे बने अखिल भारतीय महासंघ के राष्ट्रीय ‘उप महामंत्री’; छत्तीसगढ़ लघु वेतन संघ का बढ़ा देश भर में मान

    ऐतिहासिक उपलब्धि: योगेश चौरे बने अखिल भारतीय महासंघ के राष्ट्रीय ‘उप महामंत्री’; छत्तीसगढ़ लघु वेतन संघ का बढ़ा देश भर में मान

    राक्षस बन जाते हैं-‘सरकारी’ बनते ही, गवर्नमेन्ट सर्वेन्ट यानि जालिम राजा,तू करेगा-तू ही भरेगा वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    राक्षस बन जाते हैं-‘सरकारी’ बनते ही, गवर्नमेन्ट सर्वेन्ट यानि जालिम राजा,तू करेगा-तू ही भरेगा वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    कनाडाई खुफिया एजेंसी रिपोर्ट: खालिस्तान सुरक्षा के लिए खतरा घोषित, भारत पर लगाए ये आरोप

    कनाडाई खुफिया एजेंसी रिपोर्ट: खालिस्तान सुरक्षा के लिए खतरा घोषित, भारत पर लगाए ये आरोप

    UAE में पाकिस्तानियों पर गिरी गाज: एतिहाद एयरवेज ने 15 कर्मचारियों को निकाला, 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश

    UAE में पाकिस्तानियों पर गिरी गाज: एतिहाद एयरवेज ने 15 कर्मचारियों को निकाला, 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश

    बंगाल में महामुकाबले के बाद अब 4 मई का इंतजार, ममता बनर्जी लगायेंगी जीत का चौका या खिलेगा कमल?

    बंगाल में महामुकाबले के बाद अब 4 मई का इंतजार, ममता बनर्जी लगायेंगी जीत का चौका या खिलेगा कमल?

    बंगाल के ‘सिंहासन’ पर कौन बैठेगा? ये 7 फैक्टर तय करेंगे चुनाव परिणाम, पढ़ें पूरा विश्लेषण

    बंगाल के ‘सिंहासन’ पर कौन बैठेगा? ये 7 फैक्टर तय करेंगे चुनाव परिणाम, पढ़ें पूरा विश्लेषण