Ro no D15139/23

सुशासन तिहाआर-2026: के तहत धमतरी में शिविरों की श्रृंखला प्रारंभ, ग्रामीण-शहरी नागरिकों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण

धमतरी, 3 मई 2026(IMNB NEWS AGENCY)प्रदेश में 1 मई से 10 जून तक आयोजित किए जा रहे “सुशासन तिहार-2026 ” के अंतर्गत धमतरी जिले में भी व्यापक स्तर पर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। शासन की मंशानुरूप जिले के चारों विकासखंड—धमतरी, कुरूद, नगरी एवं मगरलोड—की 24 ग्राम पंचायतों को क्लस्टर के रूप में चिन्हित करते हुए समाधान शिविरों का आयोजन सुनिश्चित किया गया है, जहां आम नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही त्वरित एवं प्रभावी निराकरण किया जाएगा।

धमतरी जिले में सुशासन तिहार -2936 अंतर्गत शिविरों की शुरुआत 4 मई से की जा रही है। प्रथम दिवस जनपद पंचायत धमतरी के ग्राम भोयना तथा जनपद पंचायत नगरी के ग्राम कुकरेल में शिविर आयोजित होंगे। प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित इन शिविरों में भोयना क्लस्टर के 21 तथा कुकरेल क्लस्टर के 17 ग्रामों के नागरिक शामिल होंगे। इससे बड़ी संख्या में ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त होगा और उनकी लंबित समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी क्षेत्र में भी नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए नगर निगम धमतरी के 15 वार्डों में समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। प्रथम शिविर 4 मई को देवांगन समाज भवन (नागदेव मंदिर के समीप) आयोजित होगा, जिसमें हटकेशर, शीतलापारा, लालबगीचा एवं सुभाषनगर वार्ड के नागरिक शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त नगर पंचायत मगरलोड-भैसमुड़ी में 6 मई को रामलीला मैदान में सुशासन शिविर आयोजित किया जाएगा।

इन शिविरों में राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, विद्युत, जल संसाधन, शिक्षा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। नागरिकों से प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अधिकतम मामलों का निराकरण शिविर स्थल पर ही किया जाएगा तथा शेष प्रकरणों के लिए समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रत्येक शिविर में आवश्यक मूलभूत सुविधाएं, पर्याप्त जनशक्ति एवं विभागीय समन्वय सुनिश्चित किया जाए, ताकि नागरिकों को सहज, सरल एवं पारदर्शी सेवा उपलब्ध हो सके। साथ ही जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी भी सुनिश्चित की जा रही है।

समग्र रूप से यह पहल शासन की जनोन्मुखी एवं उत्तरदायी प्रशासनिक व्यवस्था का सशक्त उदाहरण है। सुशासन शिविरों के माध्यम से न केवल शासकीय योजनाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित होगी, बल्कि आमजन के जीवन स्तर में गुणात्मक सुधार लाने की दिशा में भी यह एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

:: पाराशर/

  • Related Posts

    कलेक्टर के निर्देश पर नशा मुक्ति केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण

    व्यवस्थाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति और सीसीटीवी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश   धमतरी, 16 अक्टूबर 2026।जिले में संचालित संस्थाओं की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने,…

    Read more

    मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा आयोजन

    *नवरात्रि शक्ति की आराधना और नारी सम्मान का महापर्व : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*   *मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा की आराधना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस