Ro no D15139/23

संवेदनशील शासन, त्वरित समाधान की नई पहचान’ ’जनसमस्या निवारण शिविर से मिली राहत, धर्मेंद्र राजवाड़े के चेहरे पर झलकी खुशी’ मिला डिजीटल किसान किताब

कोरबा, 04 मई 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की मंशानुरूप आयोजित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर आमजनों के लिए राहत, विश्वास और त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम बनकर उभर रही हैं। शासन की योजनाओं और सेवाओं को सीधे गांव स्तर तक पहुंचाने तथा आम नागरिकों की समस्याओं का पारदर्शी और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले भर में ऐसे शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में आज कोरबा जिले के ग्राम पंचायत कनकी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहकर आम नागरिकों से प्राप्त आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता देखने को मिली, जिससे लोगों में शासन के प्रति बढ़ते विश्वास का स्पष्ट संकेत मिलता है।
यह शिविर ग्राम कनकी के निवासी श्री धर्मेंद्र कुमार राजवाड़े के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित हुआ। उन्हें शिविर के माध्यम से डिजिटल किसान किताब प्रदान की गई, जो उनके कृषि कार्यों के लिए अत्यंत उपयोगी है। इस सुविधा से न केवल उनकी खेती-किसानी के कार्यों में सहजता आएगी, बल्कि शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में भी अब उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा।
श्री राजवाड़े ने बताया कि वे एक कृषक हैं और लंबे समय से खेती का कार्य कर रहे हैं। उनके पास लगभग 8 एकड़ कृषि भूमि है, जिसमें वे मुख्य रूप से धान की खेती करते हैं। परिवार में चार सदस्य हैं और खेती ही उनकी आजीविका का प्रमुख स्रोत है। उन्होंने बताया कि डिजीटल किसान किताब मिलने से अब उन्हें फसल विक्रय, ऋण प्राप्ति तथा अन्य कृषि संबंधी प्रक्रियाओं में काफी सुविधा होगी और समय की भी बचत होगी। उन्होंने जनसमस्या निवारण शिविर को जनहित में उठाया गया सराहनीय कदम बताते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    बस्तर अब शांति और विश्वास का गढ़, विकास के लिए नवाचार     जरूरी-राज्यपाल रमेन डेका अधिकारियों की बैठक में बस्तर को समग्र विकास की दिशा में आगे बढ़ाने का किया आह्वान

    जगदलपुर, 04 मई 2026/  छतीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि बस्तर अब शांति और विश्वास का गढ़ बन चुका है, ऐसे में यहां शिक्षा, स्वास्थ्य, जल संरक्षण, पर्यावरण…

    Read more

    प्राकृतिक संसाधनों के साथ समृद्ध आदिवासी कला, संस्कृति और पर्यटन की अपार संभावनाएं-राज्यपाल श्री रमेन डेका इनोवेशन महाकुंभ 1.0ः बस्तर को ट्राइबल इनोवेशन हब बनाने का आह्वान राज्यपाल इनोवेशन महाकुंभ के शुभारंभ अवसर हुए शामिल

    जगदलपुर, 04 मई 2026/ शहीद महेंद्र कर्मा विश्व विद्यालय में आयोजित “इनोवेशन महाकुंभ 1.0” के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि बस्तर की पवित्र भूमि में आयोजित इस…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में खिला कमल, बीजेपी ने जनता को कहा- शुक्रिया, शुभेंदु अधिकारी बोले- विकास ने डर को हराया, सुशासन के नये युग की शुरुआत

    बंगाल में खिला कमल, बीजेपी ने जनता को कहा- शुक्रिया, शुभेंदु अधिकारी बोले- विकास ने डर को हराया, सुशासन के नये युग की शुरुआत

    ममता दीदी के नाम चिट्ठी, बंगाल की युवा पत्रकार ने लिख दी दिल की बात

    ममता दीदी के नाम चिट्ठी, बंगाल की युवा पत्रकार ने लिख दी दिल की बात

    बंगाल में हारीं ममता बनर्जी, 7 फीसदी वोट कम होते ही हाथ से निकलीं 133 सीटें, बीजेपी के 45 प्रतिशत वोट ने उखाड़ फेंका टीएमसी का साम्राज्य

    बंगाल में हारीं ममता बनर्जी, 7 फीसदी वोट कम होते ही हाथ से निकलीं 133 सीटें, बीजेपी के 45 प्रतिशत वोट ने उखाड़ फेंका टीएमसी का साम्राज्य

    करूर भगदड़ में 41 लोगों की मौत, तृषा कृष्णन से अफेयर; चुनाव तक विवादों में रहे विजय थलापति अब बनेंगे सीएम

    करूर भगदड़ में 41 लोगों की मौत, तृषा कृष्णन से अफेयर; चुनाव तक विवादों में रहे विजय थलापति अब बनेंगे सीएम

    ममता बनर्जी 15105 वोट से हारीं, शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम के बाद भवानीपुर में भी दीदी को चटा दी धूल

    ममता बनर्जी 15105 वोट से हारीं, शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम के बाद भवानीपुर में भी दीदी को चटा दी धूल

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट बैठक से पहले प्रदेश कैबिनेट मंत्रियों के साथ जश्न मनाया। इस दौरान एक दूसरे का लड्डू खिला कर मुंह मीठा कराया। 

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट बैठक से पहले प्रदेश कैबिनेट मंत्रियों के साथ जश्न मनाया। इस दौरान एक दूसरे का लड्डू खिला कर मुंह मीठा कराया।