Ro no D15139/23

20वें दिन भी 150 करोड़ से दूर रही ‘भूत बंगला’, बॉक्स ऑफिस पर घटा क्रेज

Bhooth Bangla Day Collection: अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ 17 अप्रैल को रिलीज हुई थी. शुरुआत में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाई, लेकिन तीसरे हफ्ते तक आते-आते इसकी कमाई की रफ्तार धीमी पड़ती नजर आ रही है. फिल्म अभी तक 150 करोड़ रुपये के नेट क्लब में एंट्री नहीं कर पाई है. आइए 20वें दिन की कमाई आपको बताते हैं.

20वें दिन कितनी हुई कमाई?

sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘ ने 20वें दिन भारत में करीब 1.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. यह कमाई देशभर में लगभग 4522 शोज के जरिए हुई. इसके साथ ही फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 148.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं भारत में ग्रॉस कलेक्शन 175.93 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. अगर वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो फिल्म ने अब तक करीब 232.78 करोड़ रुपये का ग्रॉस बिजनेस कर लिया है. ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म ने 56.85 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की है. हालांकि, पिछले दिनों की तुलना में फिल्म की कमाई में गिरावट साफ दिखाई दे रही है. 19वें दिन फिल्म ने 2.25 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि 20वें दिन यह आंकड़ा घटकर 1.75 करोड़ रुपये पर आ गया.

क्या 150 करोड़ क्लब में पहुंच पाएगी फिल्म?

फिल्म अब 150 करोड़ रुपये के आंकड़े से बेहद करीब है. ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले एक-दो दिनों में ‘भूत बंगला’ यह बड़ा मुकाम हासिल कर सकती है. अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी को लेकर दर्शकों में काफी उम्मीदें थीं. फिल्म में हॉरर और कॉमेडी का मिश्रण लोगों को पसंद आया, लेकिन तीसरे हफ्ते में नई फिल्मों की एंट्री और घटती ऑडियंस की वजह से इसकी कमाई प्रभावित हुई है.

  • Related Posts

    क्या शादीशुदा निरहुआ के साथ लिव-इन में हैं यह एक्ट्रेस? ‘भोजपुरी बवाल’ में उठा बड़ा सवाल, रो पड़ीं आम्रपाली

    Amrapali Dubey Bhojpuri Bawaal: भोजपुरी सिनेमा के सितारों से सजा रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ इन दिनों लगातार चर्चा में है. शो में कलाकारों की प्रोफेशनल जिंदगी के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी…

    Read more

    शाहरुख खान के बाद सलमान खान की भी हुई एंट्री, आशा भोसले के ट्रिब्यूट वीडियो पर एआर रहमान बोले- ‘यह पल बेहद खास है’

    महान गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने के लिए एआर रहमान एक खास संगीत वीडियो तैयार कर रहे हैं. अब सलमान खान भी इस वीडियो से जुड़ गए हैं. एआर…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ