Ro no D15139/23

09 मई को नगर पालिका पत्थलगांव में लगेगा शिविर, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

 

जशपुरनगर 08 मई 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में “सुशासन तिहार 2026” का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों में शिविर लगाकर नागरिकों की समस्याओं का मौके पर निराकरण किया जा रहा है।
इसी कड़ी में 09 मई 2026 को नगर पालिका परिषद पत्थलगांव के वार्ड क्रमांक 01 से 15 तक शिविर आयोजित किया जाएगा। नागरिक अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन लिखित रूप में शिविर में प्रस्तुत कर सकेंगे।
जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने निवास क्षेत्र के संबंधित शिविर में उपस्थित होकर आवेदन दें, ताकि समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने सुशासन तिहार के सुचारू संचालन के लिए नोडल एवं विभागीय अधिकारियों को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं। यह पहल प्रशासन को आमजन के और अधिक निकट लाने तथा समस्याओं के त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम बनेगी।

  • Related Posts

    सुशासन तिहार 2026- गांव-गांव पहुंच रहा समाधान, बदल रही जिंदगी

    *सिंचाई संकट से मिली राहत, किसान शिव कंवर को मिला पेट्रोल चालित पंप*   रायपुर, 08 मई 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में सुशासन तिहार 2026 प्रदेशवासियों…

    Read more

    अपर मुख्य सचिव  मनोज पिंगुआ का सरगुजा जिला प्रवास ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में जनगणना कार्य का किया निरीक्षण, सटीक एवं गुणवत्तापूर्ण सर्वेक्षण के दिए निर्देश

      अम्बिकापुर 08 मई 2026/  अपर मुख्य सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग  मनोज पिंगुआ आज शुक्रवार को सरगुजा जिला प्रवास पर रहे। उन्होंने जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : प्रदेशभर में 2300 से अधिक जोड़े बंधे परिणय सूत्र में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर से दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : प्रदेशभर में 2300 से अधिक जोड़े बंधे परिणय सूत्र में  महिला एवं बाल विकास मंत्री   लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर से दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश

    बंगाल कैबिनेट में दिखेगा गुजरात मॉडल, इन चेहरों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

    बंगाल कैबिनेट में दिखेगा गुजरात मॉडल, इन चेहरों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

    सहरसा में लगातार दूसरे दिन मिड-डे मील खाने से बच्चे बीमार,फिर मिला खाने में सांप

    सहरसा में लगातार दूसरे दिन मिड-डे मील खाने से बच्चे बीमार,फिर मिला खाने में सांप

    मंगल पांडे को सम्राट कैबिनेट में जगह नहीं मिलने की हो सकती है 2 वजहें, जानिए क्या-क्या

    मंगल पांडे को सम्राट कैबिनेट में जगह नहीं मिलने की हो सकती है 2 वजहें, जानिए क्या-क्या

    पीएम मोदी ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त जवाब दुनिया को दिखाया

    पीएम मोदी ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त जवाब दुनिया को दिखाया

    118 विधायकों का समर्थन जुटाकर आइए, लगातार दूसरे दिन राज्यपाल ने विजय को लौटाया वापस

    118 विधायकों का समर्थन जुटाकर आइए, लगातार दूसरे दिन राज्यपाल ने विजय को लौटाया वापस