Ro no D15139/23

सुशासन तिहार 2026ः ग्राम पंचायत बनगांव में सद्भावना क्रिकेट मैच का हुआ आयोजन प्रशासन एकादश ने जनप्रतिनिधि एकादश को 08 रन से हराकर दर्ज की शानदार जीत

जशपुरनगर 08 मई 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में सुशासन तिहार 2026 का आयोजन उत्साह और जनभागीदारी के साथ किया जा रहा है। इसी क्रम में शिविर आयोजन से पूर्व 07 मई को विकासखंड फरसाबहार अंतर्गत ग्राम पंचायत बनगांव में जनप्रतिनिधि एकादश एवं प्रशासन एकादश के बीच सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत बनगांव के खेल मैदान में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में प्रशासन एकादश ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जनप्रतिनिधि एकादश को 08 रन से पराजित कर जीत अपने नाम की।
मैच में प्रशासन एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 5 ओवर में 59 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जनप्रतिनिधि एकादश की टीम 5 ओवर में 51 रन ही बना सकी। इस प्रकार प्रशासन एकादश ने 08 रन से मुकाबला जीत लिया। सौहार्दपूर्ण वातावरण में खेले गए इस मैच का ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भरपूर आनंद उठाया। मैच के माध्यम से आपसी समन्वय, भाईचारे और जनसहभागिता का सकारात्मक संदेश भी देखने को मिला।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस समारोह का किया गया अंतिम रिहर्सल

    – कलेक्टर ने अंतिम रिहर्सल कर व्यवस्था का लिया जायजा*   *- जिला पंचायत सीईओ ने निभाया मुख्य अतिथि का दायित्व*   राजनांदगांव 13 अगस्त 2026। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस…

    Read more

    बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से सरगुजा के ग्रामीण अंचलों से शैक्षणिक भ्रमण पर आए मेधावी विद्यार्थियों ने की सौजन्य मुलाकात*   *मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से किया आत्मीय संवाद, कहा –…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!