Ro no D15139/23

बस्तर में जल संरक्षण और आजीविका की नई लहर नवा तरिया योजना से बदल रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था

जगदलपुर, 08 मई 2026/ जिला पंचायत बस्तर ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत ग्रामीण विकास और जल प्रबंधन की दिशा में एक बड़ी पहल की है। जिला प्रशासन द्वारा नवा तरीया-आय का जरिया अभियान के तहत जिले के विभिन्न जनपदों में कुल 11 नवीन सामुदायिक तालाबों के निर्माण हेतु प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस योजना का मुख्य विजन गांवों को जल समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाना है, जिसके लिए वर्षा जल संचयन की प्रभावी व्यवस्था विकसित कर भू-जल संवर्धन को बढ़ावा दिया जा रहा है।

इन तालाबों का निर्माण स्थानीय स्तर पर न केवल जल संकट को दूर करेगा, बल्कि ग्रामीण श्रमिकों के लिए रोजगार के नए द्वार भी खोलेगा। प्रशासन का उद्देश्य सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना और महिला स्व-सहायता समूहों को इस प्रक्रिया का हिस्सा बनाकर मत्स्यपालन एवं सिंचाई जैसी गतिविधियों से आजीविका के नए अवसर सृजित करना है। इस अभियान के तहत तोकापाल जनपद के भेजरीपदर (पाण्डुपारा) में 19 लाख 56 हजार रुपये और बास्तानार के कोड़ेनार में 19 लाख रुपये की लागत से तालाब निर्माण की स्वीकृति दी गई है. इसी क्रम में लोहण्डीगुड़ा के तारागांव और तोयर, दरभा के बड़ेकड़मा, बस्तर के मधोता व सोरगांव, बकावण्ड के वनकोमार तथा जगदलपुर के कुम्हली (जीरागांव) जैसे क्षेत्रों में भी लाखों की लागत से कार्य स्वीकृत किए गए हैं।

  • Related Posts

    AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल डेका

      शिक्षक नई पीढ़ी के निर्माता, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में शिक्षा की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री श्री साय लोकभवन में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन…

    Read more

    जन्माष्टमी पर रायगढ़ में जगह-जगह महाभंडारे, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने ग्रहण किया प्रसाद

    *रायगढ़ संस्कारों, संस्कृति और मूल्यों की राजधानी है, यहां पर्व-त्योहारों में दिखती है सेवा और सामाजिक सहभागिता की भावना : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी*   रायपुर, 4 सितंबर 2026//…

    Read more

    NATIONAL

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात