Ro no D15139/23

बाकेल में डिजिटल क्रांति का आगाज जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का लोकार्पण

जगदलपुर, 8 मई 2026/ 
ग्रामीण क्षेत्रों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने और शासन की योजनाओं को सीधे ग्रामीणों के द्वार तक पहुँचाने की दिशा में शुक्रवार को बस्तर विकासखंड की ग्राम पंचायत बाकेल में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मिली। यहाँ नवनिर्मित अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का भव्य शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस केंद्र की स्थापना से अब बाकेल और आसपास के ग्रामीणों को ऑनलाइन सेवाओं, बैंकिंग कार्यों और सरकारी दस्तावेजों के लिए लंबी दूरी तय कर शहर जाने की मजबूरी से मुक्ति मिलेगी।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष बघेल और जिला पंचायत सदस्य श्री निर्देश दीवान ने विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत स्थानीय परंपराओं के साथ किया गया, जिसके पश्चात मुख्य अतिथि श्रीमती वेदवती कश्यप ने केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि अटल डिजिटल सुविधा केंद्र न केवल तकनीकी प्रगति का प्रतीक है, बल्कि यह ग्रामीणों के समय और धन की बचत करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम है। उन्होंने विश्वास जताया कि पंचायत स्तर पर शुरू हुई यह सुविधा पारदर्शिता लाने और जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित निराकरण में सहायक सिद्ध होगी। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्री संतोष बघेल और जिला पंचायत सदस्य श्री निर्देश दीवान ने भी ग्रामीणों को इस नई सुविधा की बधाई दी और केंद्र के संचालन के लाभों पर चर्चा की। कार्यक्रम में क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए इसे ग्राम विकास के लिए एक मील का पत्थर बताया। उद्घाटन के साथ ही केंद्र में डिजिटल सेवाओं का संचालन शुरू कर दिया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

  • Related Posts

    विकसित ग्राम पंचायत योजना तैयार करने राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण आयोजित

      आयुक्त  तारन प्रकाश सिन्हा की अध्यक्षता में सभी जिलों के सहायक परियोजना अधिकारियों एवं प्रोग्रामरों को दिया गया प्रशिक्षण 2 अक्टूबर से ग्राम सभाओं में शुरू होगी योजना निर्माण…

    Read more

    अब बारिश नहीं, खुशियां दस्तक देती हैं सरिता बैगा के घर

      प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं से जनजातीय परिवार को मिला सुरक्षित आवास मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में योजनाओं का जमीनी असर रायपुर, 25 सितंबर 2026/ कभी…

    Read more

    NATIONAL

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह* प्रकृति, जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, होमस्टे और इको-टूरिज्म से स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिल रहा विस्तार *बस्तर में पर्यटन संभावनाओं का नया अध्याय

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी