Ro no D15139/23

कुतुल की सोनाय के लिए उम्मीद की नई किरण बना सुशासन तिहार

*मौके पर ही मिला राशन कार्ड*

रायपुर, 08 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सुशासन की परिभाषा जमीनी स्तर पर बदलती नजर आ रही है। शासन और जनता के बीच विश्वास का सेतु बन रहे सुशासन तिहार ने अब राज्य के सबसे दूरस्थ और अबूझमाड़ जैसे अंदरूनी क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासियों के जीवन में खुशहाली का नया सवेरा लाया है। राशन कार्ड से वंचित श्रीमती सोनाय को शिविर में तत्काल राशन कार्ड बनाकर दिया राशन र्काउ हाथ में आते ही श्रीमती सोनाय की खुशी देखते ही बन रही थी।

 

*दूरी मिटी, द्वार तक पहुँचा प्रशासन*

 

प्रशासन की संवेदनशीलता का ताज़ा उदाहरण नारायणपुर जिले के ओरछा विकासखंड के ग्राम पंचायत कुतुल में देखने को मिला। यहाँ आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में प्रशासन स्वयं चलकर ग्रामीणों के द्वार तक पहुँचा। पहले जहाँ छोटी-छोटी सरकारी प्रक्रियाओं के लिए ग्रामीणों को मीलों का सफर तय कर कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते थे, वहीं अब सुशासन तिहार के माध्यम से गाँव में ही त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है।

 

*श्रीमती सोनाय की मुस्कान बनी सुशासन का प्रतीक*

 

कुतुल निवासी श्रीमती सोनाय के लिए यह शिविर किसी वरदान से कम साबित नहीं हुआ। लंबे समय से राशन कार्ड न होने के कारण वे शासन की खाद्यान्न योजना के लाभ से वंचित थीं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार के लिए दो वक्त की रोटी और घरेलू जरूरतों को पूरा करना उनके लिए एक बड़ी चुनौती बन गया था। श्रीमती सोनाय ने अपनी आपबीती साझा करते हुए बताया कि दूरस्थ क्षेत्र और प्रक्रिया की सही जानकारी न होने के कारण मैंने कई बार प्रयास किया, पर कार्ड नहीं बन पाया। मुझे लगा था कि इस बार भी लंबा इंतजार करना पड़ेगा, लेकिन यहाँ अधिकारियों ने मेरी समस्या को गंभीरता से सुना और मौके पर ही नया राशन कार्ड मेरे हाथों में सौंप दिया।

 

*भ्रष्टाचार और विलंब पर लगाम*

 

राशन कार्ड हाथ में आते ही श्रीमती सोनाय की खुशी देखते ही बन रही थी। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें मजदूरी छोड़कर कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इससे न केवल उनके समय और धन की बचत हुई है, बल्कि शासन के प्रति ग्रामीणों का भरोसा भी और अधिक मजबूत हुआ है।

 

*जनकल्याणकारी सोच का जीवंत उदाहरण*

 

कुतुल में आयोजित यह शिविर केवल एक प्रशासनिक आयोजन नहीं, बल्कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी सोच का जीवंत प्रमाण बन गया है। शिविर में बड़ी संख्या में पहुँचे ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर अधिकारियों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि साय सरकार अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास की धारा पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। अबूझमाड़ जैसे दुर्गम क्षेत्रों में प्रशासन की सीधी पहुँच से मौके पर ही राशन कार्ड का वितरण हुआ। अब श्रीमती सोनाय का परिवार नियमित खाद्यान्न योजना से जुड़ेगा।

  • Related Posts

    करतला में कीटनाशक दुकानों का औचक निरीक्षण

    अनियमितता मिलने पर कई विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस, न्यूमेमन कृषि केन्द्र पचपेड़ी में कीटनाशक बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध   कोरबा, 06 सितंबर 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देश…

    Read more

    जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

    कोरबा 06 सितम्बर 2026/ जन सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने, विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने तथा केन्द्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी…

    Read more

    NATIONAL

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास