Ro no D15139/23

जिले के 36 केन्द्रों में 9 मई से शुरू होगा ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर

खेल से जुड़ेंगे बच्चे, मिलेगा अनुशासन, स्वस्थ जीवन और नेतृत्व विकास का अवसर

धमतरी, 08 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और बच्चों को स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली से जोड़ने के उद्देश्य से 9 मई से 8 जून तक 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। जिले के 36 केन्द्रों में संचालित होने वाले इस शिविर में स्कूली बच्चों को विभिन्न खेल गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इस संबंध में कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने खेल गतिविधियों की तैयारियों और संचालन को लेकर समर कैंप से जुड़े समस्त कोच एवं प्रशिक्षकों की एक महत्वपूर्ण बैठक 08 कलेक्ट्रेट सभागृह में महत्वपूर्ण बैठक ली ।

बैठक में समर कैंप के संचालन, व्यवस्थाओं, आवश्यक संसाधनों एवं विभिन्न गतिविधियों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गयी । साथ ही, प्रशिक्षकों को उनके दायित्वों एवं जिम्मेदारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए ।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि युवाओं और बच्चों को खेलों से जोड़ना समय की आवश्यकता है। खेलों से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने कहा कि आज लोग खेल गतिविधियों से दूर होते जा रहे हैं, जिसके कारण कई प्रकार की बीमारियां बढ़ रही हैं। ऐसे में बच्चों को बचपन से खेलों से जोड़ना स्वस्थ समाज निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

कलेक्टर ने प्रशिक्षकों एवं संबंधित विभागों को सक्रिय होकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियां केवल एक माह तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि पूरे वर्ष निरंतर संचालित की जानी चाहिए। जिला प्रशासन द्वारा हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

बैठक में कलेक्टर ने शहर क्षेत्र के स्कूलों में सप्ताहभर की खेल गतिविधियों का कार्यक्रम तैयार करने के निर्देश भी दिए। साथ ही जिले में खेल गतिविधियों को और बेहतर बनाने के लिए प्रशिक्षकों एवं अधिकारियों से सुझाव प्राप्त किए।

इस अवसर पर एसडीएम धमतरी श्री पीयूष तिवारी, सहायक खेल अधिकारी श्री जगत पति देव, खेल प्रशिक्षक, संबंधित विभागीय अधिकारी एवं खेल गतिविधियों से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित थे ।

  • Related Posts

    तीन दिव्यांगजनों की राह हुई आसान, मिली ट्राईसिकल बोले “धन्यवाद विष्णु भैया”

    कलेक्टर ने प्रदान की ट्राईसिकल, स्वावलंबन की ओर बढ़े कदम*   रायपुर, 01 सितंबर 2026/ संयुक्त जिला कार्यालय बालोद में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में आज संवेदनशील प्रशासन और त्वरित जनसमस्या…

    Read more

    सीएम हेल्पलाइन से नेहा का आसानी से बना विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र

    रायपुर, 01 सितम्बर 2026/आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संचालित सीएम हेल्पलाइन प्रभावी साबित होते जा रही है। इसी कड़ी में दुर्ग जिले के ग्राम पंचायत पहांदा…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार