Ro no D15139/23

रेड क्रॉस सोसायटी के जनहितकारी कार्यों के लिए कलेक्टर अविनाश मिश्रा को राज्यपाल ने किया सम्मानित

धमतरी को गौरव : मानव सेवा एवं सामाजिक सरोकारों में उत्कृष्ट योगदान पर कलेक्टर अविनाश मिश्रा सम्मानित

धमतरी, 08 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मानव सेवा, सामाजिक सरोकार और जनकल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए धमतरी जिले को एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है। भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ राज्य शाखा रायपुर द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में धमतरी कलेक्टर एवं भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा के अध्यक्ष श्री अबिनाश मिश्रा को माननीय राज्यपाल, छत्तीसगढ़ के करकमलों से प्रशस्ति-पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। कलेक्टर की प्रतिनिधि के तौर पर डीपीएम श्रीमती प्रिया गाई गई थी ।

यह सम्मान वर्ष 2025-26 के दौरान रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा धमतरी द्वारा किए गए उल्लेखनीय जनहितकारी कार्यों, सदस्यता अभियान, जरूरतमंदों की सहायता, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार तथा सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़े विभिन्न नवाचारपूर्ण प्रयासों के लिए प्रदान किया गया। कलेक्टर श्री मिश्रा के नेतृत्व में जिले में रेड क्रॉस सोसायटी ने जरूरतमंद एवं कमजोर वर्गों तक सहायता पहुंचाने, स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने तथा आपदा एवं आपात परिस्थितियों में त्वरित सहयोग उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी कार्य किए हैं।

विशेष रूप से दूरस्थ एवं डूबान क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, जरूरतमंद मरीजों की सहायता, रक्तदान एवं जनजागरूकता अभियानों के सफल संचालन सहित मानवीय संवेदनाओं से जुड़े अनेक प्रयासों को राज्य स्तर पर सराहा गया। रेड क्रॉस सोसायटी के पदाधिकारियों ने कहा कि धमतरी जिले में सेवा, संवेदना और सामाजिक सहभागिता की भावना के साथ निरंतर कार्य किए जा रहे हैं, जो अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं।

कार्यक्रम के दौरान रेड क्रॉस सोसायटी के राज्य एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी, सदस्य तथा विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधि उपस्थित रहे। यह सम्मान धमतरी जिले के लिए गर्व का विषय होने के साथ-साथ जनसेवा के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है।

  • Related Posts

    शोभित को थी चलने फिरने की समस्या, सीएम हेल्पलाइन नंबर से त्वरित मिला बैटरी चलित ट्राइसाइकिल

    रायपुर, 01 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही…

    Read more

    सैनिक स्कूल अंबिकापुर का 18वां स्थापना दिवस समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

    समारोह में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल हुए शामिल*   *सैनिक स्कूल विद्यार्थियों में अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने में निभाते हैं महत्वपूर्ण भूमिका :…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार