Ro no D15139/23

सुशासन तिहार एक राहत एक मुस्कान..

*- श्रीमती पुष्पकला मेश्राम ने नि:शुल्क ईलाज मिलने पर खुशी जाहिर की*

*- सरकार रख रही गरीब एवं जरूरतमंदों का ध्यान*

राजनांदगांव 08 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) सुशासन तिहार जनमानस के जीवन में मुस्कान एवं राहत लेकर आई है। शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन से सरकार की प्रतिबद्धता व्यक्त हो रही है और जनमानस की समस्याओं का प्रभावी निराकरण किया जा रहा है। वहीं जनसामान्य में भी अपने समस्याओं के प्रति समाधान के प्रति जागरूकता आयी है। इसी कड़ी में आज राजनांदगांव शहर के शंकरपुर स्कूल में वार्ड क्रमांक 7, 9 एवं 10 के लिए आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में पहुंची श्रीमती पुष्पकला मेश्राम ने नि:शुल्क ईलाज मिलने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि शुगर एवं ब्लड प्रेशर की समस्या होने के कारण वे अपना ईलाज कराना चाहती थी, लेकिन डॉक्टर के पास नहीं जा पा रही थी। उन्होंने आज शिविर में मोबाईल मेडिकल यूनिट में शिविर में शुगर एवं ब्लड प्रेशर की जांच की गई। डॉक्टर ने स्वास्थ्य के दृष्टिगत आवश्यक सावधानी एवं परामर्श दिया तथा समय पर दवाई लेने के लिए कहा।

श्रीमती पुष्पकला मेश्राम ने सरकार को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि सरकार गरीब एवं जरूरतमंदों का ध्यान रख रही है। ऐसे शिविर में नि:शुल्क इलाज मिलने से सुविधा मिल रही है। शिविर से आम जनता को बहुत लाभ मिल रहा है और शासन की योजनाओं की जानकारी भी मिल रही है। आयुष्मान कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं अन्य योजनाओं से नागरिक लाभान्वित हो रहे हैं।

  • Related Posts

    ’महतारी वंदन’ से आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

    रायपुर. 30 अगस्त 2026. महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ ही वे अपने परिवार की जरूरतों और भविष्य की योजनाओं को लेकर भी आत्मनिर्भर निर्णय…

    Read more

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’

    ग्रामीणों ने उत्साह से सुना प्रधानमंत्री का संदेश, मंत्री, सांसद और विधायक भी रहे मौजूद*   रायपुर. 30 अगस्त 2026. नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बदलते बस्तर की नई तस्वीर…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात