Ro no D15139/23

झारखंड के इन जिलों में 9 मई को मौसम रहेगा खराब, ऑरेंज अलर्ट जारी

Jharkhand Weather: झारखंड का मौसम लगातार करवट ले रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, 9 मई को रांची, हजारीबाग, रामगढ़, खूंटी और बोकारो में ओलावृष्टि के साथ 50 से 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. कहीं-कहीं वज्रपात भी हो सकता है. इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है.

अन्य जिलों का हाल

अन्य जिलों की बात करें तो, बादल छाए रहने, 40 से 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, 10 से 14 मई तक राज्य के सभी जिलों में दोपहर बाद आकाश में बादल छाए रहेंगे. वहीं, तेज हवा चलने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की भी संभावना है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

कई जिलों में बारिश

साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण शुक्रवार को रांची में दो मिमी और जमशेदपुर में लगभग पांच मिमी बारिश हुई. सबसे ज्यादा चाईबासा में 25 मिमी बारिश हुई. देर रात कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, गोड्डा, दुमका, पाकुड़ और साहिबगंज के कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हुई.

रांची के तापमान में गिरावट

रांची के तापमान में गुरुवार की अपेक्षा शुक्रवार को 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई. रांची का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा. मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रहा. पिछले 24 घंटे में 0.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई.

  • Related Posts

    मेहनत करने पर भी सफलता नहीं मिली तो क्या करें? पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने दिए 3 टिप्स

    IAS Divya Mittal: जिंदगी में हर मेहनत का नतीजा तुरंत सफलता के रूप में मिले, यह जरूरी नहीं है. कई बार पूरी कोशिश के बावजूद असफलता हाथ लगती है. ऐसे समय…

    Read more

    Nepal Flash Floods: एक ही घर से 23 शव बरामद, अब तक 962 शव मिले, 4,000 लोग अब भी लापता

    नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं. इंडिया टुडे के ताजा अपडेट के मुताबिक अब तक 962 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार