Ro no D15139/23

Nepal Flash Floods: एक ही घर से 23 शव बरामद, अब तक 962 शव मिले, 4,000 लोग अब भी लापता

नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं. इंडिया टुडे के ताजा अपडेट के मुताबिक अब तक 962 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि करीब 4,000 लोग अभी भी लापता हैं. नुवाकोट के बेत्रावती इलाके में मंगलवार सुबह एक ही घर से 23 शव बरामद किए गए. वहीं, भारत के कुशीनगर में गंडक नदी से भी अब तक 13 शव मिले हैं. इनमें छह महिलाएं और सात पुरुष शामिल हैं. इन शवों को नेपाल को सौंपने की तैयारी की जा रही है.

350 छात्र लापता

रसुवा जिले के उत्तरगया गांव के करीब 350 छात्रों के लापता होने की सूचना है. इसके साथ ही त्रिशूली-3बी जलविद्युत परियोजना में काम करने वाले 118 कर्मचारी अब भी लापता हैं. वहीं, त्रिशूली-3ए जलविद्युत परियोजना में बचाव अभियान छठे दिन भी रुका हुआ है. सुरंगों में कीचड़ और मलबा भर जाने के कारण बचाव दल को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.

65 हजार लोगों को तत्काल मदद की जरूरत

संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक नेपाल के बाढ़ प्रभावित इलाकों में करीब 65,000 लोगों को पानी, स्वच्छता और हाइजीन से जुड़ी आपात सहायता की जरूरत है. हजारों महिलाओं और बच्चों को सुरक्षा और पोषण संबंधी मदद की भी आवश्यकता है. बाढ़ और भूस्खलन से सड़कें क्षतिग्रस्त होने के कारण राहत अभियान प्रभावित हो रहा है. पृथ्वी हाईवे के कई हिस्से अभी भी बंद हैं. वहीं, रसुवा में बिजली बहाली का काम भी जारी है.

सुरंगों में फंसे लोगों की तलाश जारी

नेपाल सेना की टीमें जलविद्युत परियोजनाओं की सुरंगों में फंसे लोगों की तलाश कर रही हैं. सुरंगों में कीचड़ और मलबा भर जाने से अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. सेना ने कहा है कि मुश्किल हालात के बावजूद जवान फंसे लोगों को खोजने और बचाने का प्रयास जारी रखे हुए हैं.

  • Related Posts

    मेहनत करने पर भी सफलता नहीं मिली तो क्या करें? पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने दिए 3 टिप्स

    IAS Divya Mittal: जिंदगी में हर मेहनत का नतीजा तुरंत सफलता के रूप में मिले, यह जरूरी नहीं है. कई बार पूरी कोशिश के बावजूद असफलता हाथ लगती है. ऐसे समय…

    Read more

    दशहरा-दीपावली-छठ पर दिल्ली से बिहार आना होगा आसान, 120+ स्पेशल बसें चलेंगी, जानें किराया और रूट

    अतिस दीपांकर (IMNB NEWS) Bihar-Delhi Bus Service: दशहरा, दीपावली और छठ पूजा में बिहार आने-जाने वाले यात्रियों के लिए राहत मिलने वाली है. त्योहारों में ट्रेनों की बढ़ती भीड़ और लंबी…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार