Ro no D15139/23

सुशासन तिहार 2026ः ग्रामीणों की द्वार पर पहुँचा प्रशासन मैनपाट  कमलेश्वरपुर में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 17 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण हुए शामिल, विभागीय योजनाओं की मिली विस्तृत जानकारी हितग्राहियों को वितरित किए गए स्प्रे पंप, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड और पीएम आवास की चाबियां

 

अम्बिकापुर 09 मई 2026/   जिले में में सुशासन को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने के लिए मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की मंशानुरूप संचालित ’सुशासन तिहार-2026’ के अंतर्गत आज सरगुजा जिले के मैनपाट विकासखंड के कमलेश्वरपुर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित इस शिविर में 17 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में पहुँचकर अपनी मांगें और शिकायतें प्रशासन के समक्ष रखीं।

समय-सीमा में निराकरण ही सुशासन की पहचान-जिला पंचायत अध्यक्ष

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का संकल्प है कि अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को अपनी छोटी-छोटी समस्याओं के लिए कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने बताया कि यह विशेष अभियान 10 जून तक  संचालित होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन को ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कर एक निश्चित समय-सीमा के भीतर निराकृत किया जाएगा।

स्टालों का निरीक्षण, आवास निर्माण गति लाने हितग्राहियों को किया प्रोत्साहित
जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल ने शिविर में लगाए गए सभी विभागीय स्टालों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीण संवाद कर मांग एवं शिकायत सुनीं। मौके पर संबंधित अधिकारियों को मामले में निराकरण करने का निर्देश देते हुए कहा कि केवल आवेदन लेना पर्याप्त नहीं है, बल्कि ग्रामीण को यह संतुष्टि होनी चाहिए कि उसकी समस्या का समाधान हो गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राहियों से कहा, शासन द्वारा प्राप्त सहायता राशि का उपयोग कर अपने घरों का निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करें। आपके घर पूर्ण होने से ही जिले का लक्ष्य पूरा होगा और नए पात्र हितग्राहियों के लिए आवास स्वीकृति का मार्ग प्रशस्त होगा। शिविर में मांग के 890 से अधिक शिकायत के 15 से अधिक अनुमानित 905 आवेदन प्राप्त हुए जिसके निराकरण के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित कर तय समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं

शिविर में हितग्राही हुए लाभान्वित

सुशासन तिहार अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर में विभिन्न विभागों की हित योजनाओं के तहत सामग्री और प्रमाणपत्रों का वितरण कर हितग्राहियों को तत्काल राहत पहुँचाई गई, कृषि एवं स्वास्थ्य से 50 प्रतिशत अनुदान पर 7 कृषकों को स्प्रे पंप और 3 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए। राजस्व एवं शिक्षा से शिविर में ही 12 स्कूली बच्चों को जाति प्रमाण पत्र और 10 शिशुओं को जन्म प्रमाण पत्र सौंपे गए। खाद्य एवं मनरेगा में 3 नए राशन कार्ड और 10 ग्रामीणों को मनरेगा जॉब कार्ड का वितरण किया गया। महिला एवं बाल विकास से विभाग द्वारा 5 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और 6 बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से पीएम जनमन और पीएम आवास योजना के 5 हितग्राहियों को उनके नवनिर्मित आवास की ‘खुशियों की चाबी’ भेंट की गई।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती संतोषी पैकरा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रतनी नाग, जनपद उपाध्यक्ष श्री अनिल सिंह सहित क्षेत्र के 17 ग्राम पंचायतों के सरपंच और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। वहीं एसडीएम श्री फागेश सिन्हा, तहसीलदार श्री बाज, जनपद सीईओ श्रीमती खुशबू और विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    रायपुर में 7 को सम्भागस्तरीय प्रबुद्धजन सम्मान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन

      मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू करेंगे अध्यक्षता और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय होंगे मुख्य वक्ता भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अशोक सिन्हा…

    Read more

    कार्यो में गुणवत्ता खराब होने और लापरवाही बरतने पर होगी कड़ी कार्यवाही: सीईओ अभिषेक अग्रवाल

    निर्माण कार्यों में देरी पर मैदानी कर्मचारियों को लगाई कड़ी फटकार* विकसित भारत जी राम जी योजना में अधिक से अधिक ग्रामीणों को रोजगार देने के निर्देश*   कवर्धा-दिनांक 04सिंतबर…

    Read more

    NATIONAL

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे