Ro no D15139/23

सुशासन तिहार में स्वच्छता, सहभागिता और सद्भाव का अनूठा संगम

ग्राम पंचायत खरसोता में श्रमदान के साथ खेला गया सद्भावना क्रिकेट मैच, पंचायत विभाग ने दर्ज की जीत

जशपुरनगर 10 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जिलेभर में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत ग्राम पंचायत खरसोता में स्वच्छता, जनभागीदारी और आपसी समन्वय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम एवं सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन आकर्षण का केंद्र रहा। ग्राम पंचायत खरसोता में आयोजित स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मनोरा, विकासखंड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी, ग्राम पंचायत के सरपंच, पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए। सभी ने सामूहिक रूप से गांव में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। श्रमदान के माध्यम से सार्वजनिक स्थलों की सफाई की गई तथा ग्रामीणों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया।अधिकारियों ने कहा कि सुशासन तिहार केवल समस्याओं के निराकरण का अभियान नहीं, बल्कि जनसहभागिता और सामाजिक जागरूकता को मजबूत करने का माध्यम भी है। स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से गांव में सकारात्मक वातावरण देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम खरसोता में सद्भावना क्रिकेट मैच का भी आयोजन किया गया। यह मैच पंचायत विभाग और शिक्षा विभाग की टीमों के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक खेल का प्रदर्शन किया, वहीं ग्रामीणों ने भी मैच का आनंद लेते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। रोमांचक मुकाबले में पंचायत विभाग की टीम विजेता रही। सद्भावना क्रिकेट मैच का उद्देश्य विभागीय समन्वय, आपसी सहयोग और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देना रहा। खेल के माध्यम से अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्रामीणों के बीच आत्मीयता और सकारात्मक संवाद का वातावरण बना। सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित इन गतिविधियों ने ग्रामीणों में स्वच्छता, स्वास्थ्य, सामुदायिक सहभागिता और सामाजिक एकजुटता के प्रति नई जागरूकता पैदा की है।

  • Related Posts

    स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का सुकमा प्रवास

    चाय की चुस्की और दीदियों का हौसला: केरलापाल में खुला उम्मीदों का ‘पंचायत कैफे’*   *प्रोटोकॉल छोड़ दीदियों के बीच बैठे मंत्री: हाथों का बना नाश्ता चखा, चाय की चुस्की…

    Read more

    जल संसाधन विभाग द्वारा सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 146.43 करोड़ रूपए स्वीकृत

    रायपुर, 03 सितम्बर 2026/छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा अपरीक्षित नवीन मद के अंतर्गत विभिन्न सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 146 करोड 43 लाख 95 हजाऱ रूपए स्वीकृत…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग