Ro no D15139/23

सही दवा शुद्ध आहार यही छत्तीसगढ़ का आधार अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जशपुरनगर 10 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) “सही दवा – शुद्ध आहार दृ यही छत्तीसगढ़ का आधार” अभियान के तहत नारकोटिक एवं एंटीबायोटिक दवाओं के दुरुपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

“सही दवा – शुद्ध आहार दृ यही छत्तीसगढ़ का आधार” जनजागरूकता अभियान के 12वें दिन औषधि विभाग जशपुर की टीम द्वारा स्वापक एवं मनःप्रभावी औषधियों (नारकोटिक दवाओं) तथा एंटीबायोटिक दवाओं के दुरुपयोग के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जशपुर जिले के शासकीय राम भजन राय छ.म्.ै. पी.जी. कॉलेज एवं शासकीय ळछड प्रशिक्षण संस्थान, जशपुर में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं प्रशिक्षणार्थियों को बिना चिकित्सकीय परामर्श के दवाओं के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों, एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस की बढ़ती समस्या तथा नारकोटिक दवाओं के दुरुपयोग से होने वाले सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। साथ ही लोगों से दवाओं का उपयोग केवल पंजीकृत चिकित्सक की सलाह पर करने एवं निर्धारित मात्रा एवं अवधि तक ही सेवन करने की अपील की गई।

जागरूकता कार्यक्रम में सहायक औषधि नियंत्रक पीताम्बर साहू, औषधि निरीक्षक योगेश परस्ते एवं तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. अबरार उपस्थित रहे। टीम द्वारा विद्यार्थियों को नशा एवं दवा दुरुपयोग से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों ने भी दवाओं के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग के संबंध में जानकारी प्राप्त कर जन जागरूकता फैलाने में सहयोग देने का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की मांग पर जन्माष्टमी के दिन पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस, मांस बिक्री पर भी रहेगा प्रतिबंध

      रायपुर, 2 सितंबर 2026। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस घोषित करने तथा नगरीय निकाय क्षेत्रों में पशुवध गृह एवं मांस…

    Read more

    गंभीर तीव्र कुपोषण से सामान्य पोषण श्रेणी में पहुंची याक्षी

    सामुदायिक प्रयासों, नियमित निगरानी और परिवार की सहभागिता से मिली सफलता*   राजनांदगांव 02 सितम्बर 2026। सामुदायिक स्तर पर कुपोषण प्रबंधन के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों से बच्चों…

    Read more

    NATIONAL

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार