Ro no D15139/23

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व “अटूट आस्था के 1000 वर्ष” का होगा आयोजन

11 मई को मयाली नेचर कैम्प में विशेष कार्यक्रम

कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां

जशपुरनगर 10 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार 11 मई 2026 को “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व दृ अटूट आस्था के 1000 वर्ष” विषय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर राज्यभर के जिलों में विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। जशपुर जिले में यह विशेष कार्यक्रम कुनकुरी विकासखंड स्थित मधेश्वर महादेव पर्वत (मयाली नेचर कैम्प) में आयोजित होगा। इस विशेष राष्ट्रीय गौरव कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में ऐतिहासिक, पुरातात्विक एवं सांस्कृतिक विषयों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इसी तारतम्य में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री रोहित व्यास द्वारा कार्यक्रम की सुव्यवस्थित तैयारी एवं सफल आयोजन हेतु विभिन्न अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कार्यक्रम 11 मई को प्रातः 8 बजे से प्रारंभ होगा।

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कुनकुरी को कार्यक्रम का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि जनपद पंचायत कुनकुरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कुनकुरी को सौंपी गई है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को टेंट, बैरिकेडिंग, साउंड, माइक एवं एलईडी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं एनआईसी जशपुर को कार्यक्रम स्थल पर इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी दी गई है। नगर सेना जशपुर द्वारा अग्निशमन व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जशपुर को चिकित्सा दल एवं एम्बुलेंस की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। उद्यानिकी विभाग को फूल-माला एवं बुके की व्यवस्था, खाद्य विभाग को अतिथियों के स्वल्पाहार तथा महिला एवं बाल विकास विभाग को कार्यक्रम स्थल की साज-सज्जा की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही जिला पंचायत एवं अन्य विभागों के अधिकारियों को अतिथियों की बैठक व्यवस्था सहित विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए दायित्व सौंपे गए हैं।

जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं समयपूर्व एवं सुचारू रूप से पूर्ण की जाए, ताकि आयोजन गरिमामय और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

  • Related Posts

    शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की मांग पर जन्माष्टमी के दिन पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस, मांस बिक्री पर भी रहेगा प्रतिबंध

      रायपुर, 2 सितंबर 2026। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस घोषित करने तथा नगरीय निकाय क्षेत्रों में पशुवध गृह एवं मांस…

    Read more

    गंभीर तीव्र कुपोषण से सामान्य पोषण श्रेणी में पहुंची याक्षी

    सामुदायिक प्रयासों, नियमित निगरानी और परिवार की सहभागिता से मिली सफलता*   राजनांदगांव 02 सितम्बर 2026। सामुदायिक स्तर पर कुपोषण प्रबंधन के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों से बच्चों…

    Read more

    NATIONAL

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार