Ro no D15139/23

उप-निर्वाचनकी घोषणा के साथ संपत्ति विरूपण पर लगा कड़ा प्रतिबंध प्रशासन ने कसी कमर

 
 जगदलपुर, 11 मई 2026/ छत्तीसगढ़ राज्यनिर्वाचन आयोग द्वारा जगदलपुर नगर पालिक निगम के अंतर्गत आने वाले इंदिरा गांधीवार्ड (वार्ड क्रमांक 16) के लिए उप-निर्वाचन 2026 के कार्यक्रम की घोषणा करदी गई है। निर्वाचन की अधिसूचना के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचारसंहिता प्रभावी हो गई है, जिसे ध्यान में रखते हुए बस्तर जिला मजिस्ट्रेट एवं कलेक्टरश्री आकाश छिकारा ने सार्वजनिक और निजी संपत्तियों की सुरक्षा हेतु सख्त दंडात्मकआदेश जारी किए हैं। आगामी 11 मई से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी, जिसके बादजून के प्रथम सप्ताह में मतदान और मतगणना संपन्न कराई जाएगी।          इस चुनावी प्रक्रिया के दौरान संपत्तियों को विरूपित होने से बचाने के लिए छत्तीसगढ़संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 1994 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए एकविशेष कार्ययोजना लागू की गई है। कलेक्टर के आदेशानुसार किसी भी शासकीयया अशासकीय भवन, बिजली के खंभों, टेलीफोन के टावरों या अन्य सार्वजनिकढांचों पर बिना अनुमति के नारे लिखना, पोस्टर चिपकाना या झंडे लगाना अब एकदंडनीय अपराध की श्रेणी में आएगा। यदि कोई व्यक्ति या राजनीतिक दल इन नियमों का उल्लंघन करता पाया जाता है, तो उस पर एक हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है और संबंधित अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।         व्यवस्था को जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए प्रशासन ने संबंधित थाना क्षेत्र में एक लोक संपत्ति सुरक्षा दस्ता तैनात किया है। यह दस्ता सीधे संबंधित थाना प्रभारी के मार्गदर्शन में कार्य करेगा और क्षेत्र का निरंतर भ्रमण कर यह सुनिश्चित करेगा कि कहीं भी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन न हो। इस दस्ते को स्पष्टनिर्देश दिए गए हैं कि सार्वजनिक स्थानों पर पाए जाने वाले किसी भी अवैध प्रचारसाहित्य, बैनर या कट-आउट्स को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए और इस पूरीकार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई जाए ताकि साक्ष्यों के साथ पारदर्शिता बनी रहे।         वहीं निजी संपत्तियों के उपयोग को लेकर भी प्रशासन ने कड़ेदिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिसके तहत कोई भी प्रत्याशी या राजनीतिक दल किसीव्यक्ति की निजी संपत्ति का उपयोग चुनाव प्रचार के लिए तभी कर पाएगा, जब उसके पाससंपत्ति स्वामी की स्पष्ट लिखित सहमति होगी। बिना लिखित अनुमति के निजी मकान पर झंडे या पोस्टर लगाना विरूपण माना जाएगा और शिकायत मिलने पर पुलिस द्वारा त्वरित जांच कर सक्षम न्यायालय में चालान पेश किया जाएगा।
  • Related Posts

    शिक्षा मंत्री  गजेन्द्र यादव का 3 दिवसीय बस्तर दौरा

    बस्तर संभाग में संचालित आवासीय विद्यालयों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की शिक्षा मंत्री गजेंद्र ने कहा बालिकाओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता नक्सल उन्मूलन के पश्चात् बंद हुए विद्यालयों को…

    Read more

    कमिश्नर  डोमन सिंह ने खुटपदर एवं मारकेल में लिया डिजिटल क्रॉप सर्वे का जायजा

        किसानों की मौजूदगी में फसल सर्वे करने और पड़त सहित अन्य रकबों का स्पष्ट उल्लेख करने के दिए निर्देश जगदलपुर, 02 सितम्बर 2026/ कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह ने…

    Read more

    NATIONAL

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी