Ro no D15139/23

जनदर्शन में बुजुर्ग को मिला डिजिटल श्रवण यंत्र

*77 वर्षीय श्री श्याम लाल साहू को तत्काल मिली सुनने की नई शक्ति*

रायपुर, 12 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन और संवेदनशील प्रशासन की मंशानुसार प्रदेशभर में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनते जा रहे हैं। इसी कड़ी में बलौदाबाजार जिले में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में प्रशासन की मानवीय संवेदनशीलता की प्रेरक तस्वीर सामने आई।

ग्राम रसेड़ा निवासी 77 वर्षीय वृद्ध श्री श्याम लाल साहू लंबे समय से सुनने की समस्या से परेशान थे। मंगलवार को वे अपनी समस्या लेकर कलेक्टोरेट पहुंचे, जहां कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने उनकी स्थिति को गंभीरता और संवेदनशीलता से लेते हुए तत्काल समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

कलेक्टर के निर्देश पर मौके पर ही वृद्ध का परीक्षण कर उन्हें डिजिटल श्रवण यंत्र उपलब्ध कराया गया। श्रवण यंत्र मिलते ही श्याम लाल के चेहरे पर खुशी लौट आई। उन्होंने भावुक होकर कहा कि अब वे लोगों की बातें आसानी से सुन सकेंगे और संवाद करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। उन्होंने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

गौरतलब है कि वृद्धजनों और दिव्यांगजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक बिना विलंब पहुंचे, इसके लिए जिला प्रशासन लगातार संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य कर रहा है।

  • Related Posts

    बस्तर की खूबसूरती ने देशभर से आए पर्यटन प्रतिनिधियों को किया मंत्रमुग्ध

    चित्रकोट जलप्रपात की भव्यता, जनजातीय संस्कृति और धुड़मारास के रोमांचक अनुभव से रूबरू हुए देश के विभिन्न राज्यों से आए 30 पर्यटन प्रतिनिधि*   *चित्रकोट की बदलती जलधारा और प्राकृतिक…

    Read more

    हीलर हर्बल गार्डन योजना से वैद्यों को मिलेगा नया संबल

    *बोर्ड अध्यक्ष श्री विकास मरकाम ने किया योजना का शुभारंभ*   *48 वैद्यों को हर्बल गार्डन के लिए प्रथम किस्त का स्वीकृति पत्र वितरित*   *जिला स्तरीय वैद्य सम्मेलन में…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!