Ro no D15139/23

विकसित ग्राम से विकसित भारत की आधारशिला बनेगा वीबी जी राम जी, एक जुलाई से देशभर में होगा लागू : राज्य मंत्री कमलेश पासवान

*ग्रामीण विकास में पारदर्शिता और सुशासन का नया मॉडल बनेगा वीबी जी राम जी : श्री पासवान*

 

*मनरेगा से पंचायत तक डिजिटल मॉनिटरिंग का नया दौर, वीबी जी राम जी से सशक्त होगा ग्रामीण जनजीवन*

 

*रायपुर, 13 मई 2026/* “वीबी-जी राम जी” विकसित ग्राम से विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी पहल है। यह व्यवस्था ग्रामीण विकास योजनाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनभागीदारी को मजबूत करेगी तथा गांवों को आत्मनिर्भर और विकासोन्मुख बनाने में अहम भूमिका निभाएगी यह बात केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री कमलेश पासवान ने अपने रायपुर प्रवास के दौरान नवा रायपुर अटल नगर स्थित नवीन सर्किट हाउस में “वीबी-जी राम जी” के क्रियान्वयन के संबंध में आयोजित सेमिनार एवं समीक्षा बैठक में कही।

इस कार्यक्रम में प्रदेश के सभी जिलों से बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसमें ग्राम पंचायतों के सरपंच, जनपद पंचायत तथा जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

अपने संबोधन में श्री पासवान ने कहा कि “वीबी-जी राम जी” आगामी एक जुलाई से देशभर में लागू किया जाएगा। “वीबी-जी राम जी” ग्रामीण विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और निगरानी के लिए एक सशक्त प्रणाली के रूप में कार्य करेगा। उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के संचालन में जिन नियमों में व्यावहारिक कठिनाइयां थीं अथवा जिनमें सुधार की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, उन्हें संशोधित कर “वीबी-जी राम जी” में समाहित किया गया है। इससे योजनाओं के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब कम होगा और ग्रामीण जनता को समयबद्ध तरीके से लाभ मिल सकेगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि “वीबी-जी राम जी” के माध्यम से ग्राम पंचायतों को अधिक सशक्त बनाया जाएगा। गांवों में विकास कार्यों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग, कार्यों की पारदर्शी स्वीकृति, समय पर भुगतान, सामाजिक अंकेक्षण की मजबूती तथा स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास योजनाओं के चयन को बढ़ावा मिलेगा। इससे ग्रामीण अधोसंरचना, रोजगार सृजन, जल संरक्षण, सामुदायिक परिसंपत्तियों के निर्माण तथा आजीविका संवर्धन के कार्यों में तेजी आएगी।

उन्होंने कहा कि इस नई व्यवस्था से ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी तथा विकास कार्यों में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीण समुदाय की भागीदारी और अधिक प्रभावी होगी। इसके साथ ही महिलाओं, स्व-सहायता समूहों और ग्रामीण युवाओं को भी योजनाओं से अधिक अवसर और लाभ प्राप्त होंगे।

श्री पासवान ने कहा कि केंद्र सरकार गांवों को आत्मनिर्भर, सशक्त और आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। “वीबी-जी राम जी” गांवों में सुशासन, पारदर्शिता और विकास की नई कार्यसंस्कृति स्थापित करेगा।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए गांवों का विकसित होना अत्यंत आवश्यक है और “वीबी-जी राम जी” उसी दिशा में एक मजबूत आधार तैयार करेगा। इस अवसर पर इस बैठक में अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा, सचिव श्री भीम सिंह, आयुक्त मनरेगा श्री तारण प्रकाश सिन्हा, संचालक एनआरएलएम श्री अश्विनी देवांगन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह से नई दिल्ली में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की मुलाकात*   *मुख्यमंत्री ने कहा – नई औद्योगिक नीति में टेक्सटाइल को थ्रस्ट…

    Read more

    जशपुर-आस्ता-कुसमी मार्ग पर  पुल-पुलिया चौड़ीकरण एवं घाट कटिंग का कार्य प्रगति पर

    घाट कटिंग कार्य के दौरान सी.सी. रोड प्रभावित, आवागमन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई जशपुरनगर 04 सितंबर 2026/ “घाट कटिंग से उप स्वास्थ्य केन्द्र पहुंच मार्ग कटा, कई माह से…

    Read more

    NATIONAL

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप