Ro no D15139/23

सुशासन तिहार 2026 : कनकपुर शिविर में 992 आवेदनों के निराकरण की पहल, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

*मत्स्यपालक को मिला मत्स्याखेट जाल, गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और बच्चों का अन्नप्राशन भी हुआ आयोजित*

 

रायपुर , 13 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत सूरजपुर जिला के ग्राम पंचायत कनकपुर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। कनकपुर क्लस्टर में शामिल 21 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने शिविर में भाग लेकर विभिन्न विभागों से संबंधित मांग एवं शिकायतों के आवेदन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम जनपद पंचायत सूरजपुर की अध्यक्ष श्रीमती स्वाति संत सिंह के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।

 

शिविर के दौरान कुल 992 मांग एवं शिकायत संबंधी आवेदन प्राप्त हुए, जिनके निराकरण की जानकारी संबंधित विभागों द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को दी गई। विभिन्न विभागों ने शिविर में हितग्राहीमूलक गतिविधियों का आयोजन कर योजनाओं का लाभ भी वितरित किया।

 

मत्स्य पालन विभाग द्वारा ग्राम गणेशपुर निवासी मत्स्यपालक श्री हीरामन बढ़ई को मत्स्याखेट हेतु जाल प्रदान किया गया। विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों एवं मत्स्यपालकों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है। हितग्राही श्री हीरामन बढ़ई ने मत्स्याखेट जाल मिलने पर शासन-प्रशासन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इससे उनके कार्य में सुविधा और आय में वृद्धि होगी।

 

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 8 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं 5 बच्चों का अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। खाद्य विभाग द्वारा 6 हितग्राहियों को राशन कार्ड वितरित किए गए। वहीं विभिन्न विभागों के स्टॉलों का जनप्रतिनिधियों ने अवलोकन कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

 

शिविर में पंचायत, राजस्व, खाद्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विद्युत, शिक्षा, वन, कृषि, पशुधन, समाज कल्याण सहित विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 134 मांग संबंधी आवेदन प्राप्त हुए, जिन्हें निराकरण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों, स्थानीय ग्रामीणों एवं बड़ी संख्या में आमजन की उपस्थिति रही।

  • Related Posts

    शासकीय हाई स्कूल डूमरडीह में शाला प्रवेशोत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित

    अम्बिकापुर 13 जुलाई 2026/  शासकीय हाई स्कूल डूमरडीह में सोमवार को शाला प्रवेशोत्सव सह साइकिल वितरण कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत…

    Read more

    पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय जगदलपुर के स्काउट्स और गाइड्स ने राज्य पुरस्कार परीक्षण शिविर में दिखाया उत्कृष्ट कौशल  

       जगदलपुर, 13 जुलाई 2026/ केन्द्रीय विद्यालय संगठन रायपुर संभाग के भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वावधान में हाल ही में पांच दिवसीय राज्य पुरस्कार परीक्षण शिविर का गौरवपूर्ण आयोजन किया…

    Read more

    NATIONAL

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों के बाद अमेरिका ने पूरा किया सैन्य अभियान, 140 ठिकानों को बनाया निशाना

    खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों के बाद अमेरिका ने पूरा किया सैन्य अभियान, 140 ठिकानों को बनाया निशाना