Ro no D15139/23

अम्बिकापुर ,सुशासन तिहार में वन अधिकार पत्र पाकर खुश हुए चमरू तिर्की गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों को मिल रहा योजनाओं का लाभ

सुशासन तिहार में वन अधिकार पत्र पाकर खुश हुए चमरू तिर्की
गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों को मिल रहा योजनाओं का लाभ

अम्बिकापुर 14 मई 2026/  राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं का लाभ  पहुंचाया जा रहा है। इस अभियान के तहत गांव-गांव में आयोजित जन समस्या निवारण शिविरों के जरिए आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है तथा पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है।

इसी कड़ी में लखनपुर विकासखंड के ग्राम जामा रहने वाले श्री चमरू तिर्की को सुशासन तिहार के दौरान वन अधिकार पत्र पुस्तिका प्रदान की गई। वन अधिकार पत्र मिलने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब उनके लिए खेती-किसानी करना और अधिक आसान हो जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले जमीन से जुड़े कई कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब अधिकार पत्र मिलने से उन्हें स्थायित्व और सुरक्षा का एहसास हुआ है।

श्री चमरू तिर्की ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन और प्रशासन सीधे गांव तक पहुंच रहा है। गांवों में अधिकारियों की उपस्थिति से ग्रामीणों को अपनी समस्याएं बताने और योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा हो रही है। अब उन्हें छोटे-छोटे कार्यों के लिए दूर-दराज सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में शासन की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। गांव-गांव में अधिकारियों के पहुंचने से आम ग्रामीणों को काफी राहत और सुविधा मिल रही है। सुशासन तिहार के जरिए अंतिम व्यक्ति तक शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जा रहा है।

  • Related Posts

    धान उठाव, कस्टम मिलिंग और पीडीएस व्यवस्था की खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने की विस्तृत समीक्षा

    *31 मई तक शेष धान उठाव पूर्ण करने और कस्टम मिलिंग चावल जमा करने की गति बढ़ाने के निर्देश*   *तीन माह के एकमुश्त राशन वितरण, भंडारण क्षमता और रिक्त…

    Read more

    ड्राई आउट पंपों पर लगातार पहुंचाई जा रही आपूर्ति, आमजन से पैनिक खरीदी नहीं करने की अपील

    रायपुर 14 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ में पेट्रोल एवं डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आम नागरिकों को किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।…

    Read more

    NATIONAL

    समझा था हलवा-रहा न किंचित जलवा,मोदीजी देश की धरोहर-खतरे में न डालें, रोना-धोना पाश्चाताप नहीं डर रही अब, सायनी-सयानी या मूर्ख, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी…खरी…

    समझा था हलवा-रहा न किंचित जलवा,मोदीजी देश की धरोहर-खतरे में न डालें, रोना-धोना पाश्चाताप नहीं डर रही अब, सायनी-सयानी या मूर्ख, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी…खरी…

    डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे मिलाया शी जिनपिंग से हाथ

    डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे मिलाया शी जिनपिंग से हाथ

    शुभेंदु अधिकारी का अवैध निर्माण पर एक्शन, पश्चिम बंगाल में ऑपरेशन बुलडोजर शुरू

    शुभेंदु अधिकारी का अवैध निर्माण पर एक्शन, पश्चिम बंगाल में ऑपरेशन बुलडोजर शुरू

    पीएम की अपील पर एक्शन में योगी सरकार: मंत्रियों के काफिले आधे, दो दिन वर्क फ्रॉम होम

    पीएम  की अपील पर एक्शन में योगी सरकार: मंत्रियों के काफिले आधे, दो दिन वर्क फ्रॉम होम

    बिहार में आधी रात 2 अपराधियों का एनकाउंटर, पुलिस ने शार्प शूटर विदेशी और पप्पू को दौड़ाकर मारी गोली

    बिहार में आधी रात 2 अपराधियों का एनकाउंटर, पुलिस ने शार्प शूटर विदेशी और पप्पू को दौड़ाकर मारी गोली

    चंपारण्य: भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना की पावन धरती महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मस्थली के रूप में विश्वविख्यात है राजिम के समीप स्थित चंपारण्य धाम

    चंपारण्य: भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना की पावन धरती  महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मस्थली के रूप में विश्वविख्यात है राजिम के समीप स्थित चंपारण्य धाम