Ro no D15139/23

अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप, धमतरी की 200 से अधिक बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान

*कलेक्टर ने सेमिनार में छात्राओं को किया प्रोत्साहित; प्रतिवर्ष मिलेगी 30 हजार रुपये की सहायता राशि*

 

रायपुर, 14 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) धमतरी जिले की छात्राओं को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित करने और उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाने के उद्देश्य से आज कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विशेष रूप से उन छात्राओं के लिए था, जिनका चयन अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन स्कॉलरशिप के लिए हुआ है।

 

*शिक्षा से आत्मनिर्भरता की ओर कदम*

 

सेमिनार को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अनिवार्य है। उन्होंने चयनित छात्राओं को बधाई देते हुए कहा, इस छात्रवृत्ति राशि का सदुपयोग अपनी पढ़ाई, कौशल विकास और व्यक्तित्व निर्माण में करें। शिक्षा ही वह एकमात्र माध्यम है जो आपके जीवन की दिशा बदल सकती है। उन्होंने छात्राओं को इंटरनेट पर उपलब्ध रोजगारपरक कोर्सेज का लाभ उठाने और अन्य जरूरतमंद बालिकाओं तक भी इस योजना की जानकारी पहुँचाने के लिए प्रेरित किया।

 

*200 से अधिक छात्राओं का हुआ चयन*

 

अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन के प्रतिनिधि श्री गुलशन कुमार ने बताया कि धमतरी जिले की अब तक 200 से अधिक छात्राओं को इस छात्रवृत्ति का लाभ मिल चुका है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चयन की प्रक्रिया अभी भी निरंतर जारी है, ताकि अधिक से अधिक पात्र बालिकाओं को सहायता मिल सके।

 

*स्कॉलरशिप योजना की मुख्य बातें*

 

चयनित छात्राओं को प्रतिवर्ष 30,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह स्कॉलरशिप स्नातक या डिप्लोमा पाठ्यक्रम की पूरी अवधि तक प्रदान की जाती है। इस राशि का उपयोग ट्यूशन फीस, किताबें और शिक्षा से संबंधित अन्य खर्चों के लिए किया जा सकता है।

 

*पात्रता और आवेदन प्रक्रिया*

 

छात्रा ने सरकारी विद्यालय से कक्षा 10वीं और 12वीं उत्तीर्ण की हो। 10वीं के बाद पढ़ाई में कोई अंतराल न हो और वर्तमान में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में प्रवेश लिया हो। आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और पूर्णतः निःशुल्क है। स्कॉलरशिप के लिए आधार कार्ड, बैंक विवरण, 10वीं-12वीं की मार्कशीट, पासपोर्ट फोटो और प्रवेश प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा।

 

इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें करियर के विभिन्न अवसरों के प्रति जागरूक करना था। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक छात्राएं अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन की आधिकारिक वेबसाइट देख सकती हैं।

  • Related Posts

    तब छत बचाने की चिंता, अब सपने सजाने की खुशी

        तब… सपनों पर मजबूरी का पहरा, अब… चिंता की जगह चेहरे पर चमक प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने कुसुम बाई के सपने को दी नई पहचान धमतरी, 15…

    Read more

    मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना से बुजुर्ग श्रमिक को मिला सम्मानजनक जीवन का सहारा

      सेवा संकल्प अभियान के तहत पात्र श्रमिकों तक पहुंच रही सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी धमतरी 15 सितंबर 2036/- धमतरी जिले के तहसील बेलरगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत घठुला निवासी…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री