Ro no D15139/23

धुरागांव सुशासन तिहार: समाधान के साथ हितग्राहियों को मिली खुशियां

रायपुर, 14 मई 2026/ बस्तर जिले के लोहण्डीगुड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम धुरागांव में गुरुवार को आयोजित ‘सुशासन तिहार 2026’ विकास और विश्वास का संगम बना, जहाँ एक ओर जनसमस्याओं के निराकरण हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों का समाधान किया गया।वहीं दूसरी ओर शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित कर सामग्री का वितरण किया गया। शिविर में ग्रामीणों का भारी उत्साह देखने को मिला, जिसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 482 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 479 आवेदन विभिन्न मांगों और 3 आवेदन शिकायतों से संबंधित थे। शिविर के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रति ग्रामीणों में जबरदस्त रुझान दिखा, जिसके लिए सर्वाधिक 161 आवेदन प्राप्त हुए. इसी कड़ी में 5 चयनित हितग्राहियों को उनके सपनों के घर की ‘खुशियों की चाबियाँ’ सौंपकर उन्हें गृह प्रवेश की सौगात दी गई। उज्ज्वला गैस कनेक्शन के लिए 60, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण हेतु 46 और ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के अंतर्गत बुनियादी ढांचों के लिए 40 आवेदन प्राप्त हुए, जो ग्रामीणों की मूलभूत सुविधाओं के प्रति जागरूकता को दर्शाते हैं। महिला सशक्तिकरण की दिशा में एनआरएलएम योजना के तहत 10 ‘लखपति दीदियों’ को प्रमाण पत्र वितरित किए गए और स्वयं सहायता समूहों को बैंक ऋण के चेक प्रदान कर आर्थिक रूप से सुदृढ़ किया गया।

ग्रामीणों की मांग और शिकायतों के बीच प्रशासन ने मौके पर ही अनेक योजनाओं से लाभान्वित किया गया। राजस्व विभाग द्वारा 10 किसानों को ‘किसान किताब’, कृषि विभाग द्वारा 10 हितग्राहियों को रागी बीज और मत्स्य विभाग द्वारा 2 लोगों को जाल प्रदान किए गए। स्वास्थ्य और पोषण को प्राथमिकता देते हुए 10-10 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, केसीसी और राशन कार्ड बांटे गए, जबकि स्कूली बच्चों को 15 जाति प्रमाण पत्र वितरित किए गए। विशेष रूप से बच्चों के लिए अन्नप्राशन संस्कार और पोषण पोटली वितरण किया गया।वहीं दिव्यांगजनों को उनकी जरूरत के अनुरूप श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से ग्राम पंचायत धुरागांव को एक पानी टैंकर भी प्रदान किया गया। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री बलदेव मंडावी,पूर्व विधायक श्री लच्छूराम कश्यप, जनपद पंचायत अध्यक्ष पदमा कश्यप सहित अन्य जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    ‘सेवा सेतु’- छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजीटल प्रशासन का नया अध्याय आम नागरिक डिजीटल सेवा का उठा सकते हैं लाभ-कलेक्टर

      कोरबा 14 मई 2026/छत्तीसगढ़ में शासन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और जन-केंद्रित बनाने की दिशा में “सेवा सेतु” एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरा है। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय…

    Read more

    निकायों में सुशासन, जवाबदेही और जन सेवा को दें सर्वोच्च प्राथमिकता, नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव शंगीता आर. ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से ली सभी 194 निकायों की बैठक

    *शहरों का विकास राज्य के विकास का पर्याय है, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे – श्रीमती शंगीता आर.*   रायपुर. 14 मई 2026. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग…

    Read more

    NATIONAL

    समझा था हलवा-रहा न किंचित जलवा,मोदीजी देश की धरोहर-खतरे में न डालें, रोना-धोना पाश्चाताप नहीं डर रही अब, सायनी-सयानी या मूर्ख, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी…खरी…

    समझा था हलवा-रहा न किंचित जलवा,मोदीजी देश की धरोहर-खतरे में न डालें, रोना-धोना पाश्चाताप नहीं डर रही अब, सायनी-सयानी या मूर्ख, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी…खरी…

    डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे मिलाया शी जिनपिंग से हाथ

    डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे मिलाया शी जिनपिंग से हाथ

    शुभेंदु अधिकारी का अवैध निर्माण पर एक्शन, पश्चिम बंगाल में ऑपरेशन बुलडोजर शुरू

    शुभेंदु अधिकारी का अवैध निर्माण पर एक्शन, पश्चिम बंगाल में ऑपरेशन बुलडोजर शुरू

    पीएम की अपील पर एक्शन में योगी सरकार: मंत्रियों के काफिले आधे, दो दिन वर्क फ्रॉम होम

    पीएम  की अपील पर एक्शन में योगी सरकार: मंत्रियों के काफिले आधे, दो दिन वर्क फ्रॉम होम

    बिहार में आधी रात 2 अपराधियों का एनकाउंटर, पुलिस ने शार्प शूटर विदेशी और पप्पू को दौड़ाकर मारी गोली

    बिहार में आधी रात 2 अपराधियों का एनकाउंटर, पुलिस ने शार्प शूटर विदेशी और पप्पू को दौड़ाकर मारी गोली

    चंपारण्य: भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना की पावन धरती महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मस्थली के रूप में विश्वविख्यात है राजिम के समीप स्थित चंपारण्य धाम

    चंपारण्य: भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना की पावन धरती  महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मस्थली के रूप में विश्वविख्यात है राजिम के समीप स्थित चंपारण्य धाम