Ro no D15139/23

जिला प्रशासन का अमला बस से पहुंचा जिले के अंतिम छोर के दूरस्थ ग्राम साल्हे

*सुशासन तिहार 2026*

 

*- 14 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधान*

 

*- शिविर में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, जॉब कार्ड, पेंशन एवं अधिकार पत्र का किया गया वितरण*

 

*- सुशासन तिहार शासन-प्रशासन और ग्रामीणों के बीच संवाद का प्रभावी माध्यम बन रहा – जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव*

 

राजनांदगांव 14 मई 2026। राज्य शासन की मंशानुरूप सुशासन तिहार के अंतर्गत आज पूरे जिला प्रशासन का अमला बस से जिले के अंतिम छोर के ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण एवं शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने छुरिया विकासखंड के ग्राम साल्हे पहुंचा। ग्राम पंचायत साल्हे क्लस्टर में 14 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों के लिए जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया। शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 8 हितग्राहियों को पूर्णता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। वहीं 15 हितग्राहियों को नया राशन कार्ड, 15 हितग्राहियों को नया जॉब कार्ड, 7 हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति, 5 हितग्राहियों को श्रमिक कार्ड तथा 4 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। इसके अलावा 4 बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत 16 हितग्राहियों को व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए प्रशासकीय स्वीकृति दी गई तथा 14 स्वच्छता दीदियों को स्वच्छता किट वितरित की गई। कृषि विभाग द्वारा 3 हितग्राहियों को मूंग बीज वितरण किया गया। बिहान योजना के अंतर्गत 2 महिला स्वय सहायता समूहों को 6-6 लाख रूपए का ऋण वितरण किया गया। स्वामित्व योजना के तहत 10 हितग्राहियों को अधिकार पत्र प्रदान किए गए। मत्स्य पालन विभाग द्वारा आदिवासी मछुआ समूह ग्राम पंचायत जोंधरा को मछली पकडऩे हेतु जाल एवं आईस बॉक्स तथा जय गुहा निषाद मछुआ सहकारी समिति मर्यादित मन्होरा को आईस बॉक्स प्रदान किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की गई तथा नन्हे बच्चों की माताओं को सुपोषण किट प्रदान कर पोषण के प्रति जागरूक किया गया।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव ने कहा कि सुशासन तिहार शासन-प्रशासन और ग्रामीणों के बीच संवाद का प्रभावी माध्यम बन रहा है। पहले लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालय जाना पड़ता था, लेकिन अब पूरा प्रशासन गांव पहुंचकर समस्याओं का समाधान कर रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा है कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। शिविरों के माध्यम से राशन कार्ड, पेंशन, आयुष्मान कार्ड, स्वास्थ्य सेवाएं, रोजगार और अन्य योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को एक ही स्थान पर मिल रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से स्वास्थ्य जांच कराने, शासन की योजनाओं का लाभ लेने तथा जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का आव्हान किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम साल्हे में मुक्तिधाम निर्माण की घोषणा भी की। साथ ही 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया श्री संजय सिन्हा ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन-प्रशासन स्वयं गांव पहुंचकर अंतिम छोर के लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को अब छोटी-छोटी समस्याओं के लिए जनपद या जिला मुख्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि विभिन्न विभागों के अधिकारी शिविर में उपस्थित होकर त्वरित निराकरण कर रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से शासन की योजनाओं का लाभ लेने तथा अपनी समस्याएं नि:संकोच रखने की बात कही। श्री सिन्हा ने जल संरक्षण, जैविक खेती और रासायनिक उर्वरकों के कम उपयोग कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने कहा। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि छुरिया विकासखंड में बड़ी संख्या में पात्र हितग्राहियों को आवास का लाभ मिला है।

अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय ने कहा कि राज्य शासन के निर्देशानुसार 1 मई से 10 जून तक पूरे प्रदेश में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारी गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 10 से 15 पंचायतों के क्लस्टर बनाकर कुल 62 जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन शिविर में प्रस्तुत करने की अपील करते हुए कहा कि जिन आवेदनों का तत्काल निराकरण संभव होगा, उनका मौके पर समाधान किया जाएगा तथा शेष आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण कर हितग्राहियों को जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राजस्व संबंधी प्रकरणों जैसे नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, नक्शा त्रुटि सुधार सहित अन्य विभागीय समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जा रहा है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष जनपद पंचायत श्री प्रशांत ठाकुर एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता साहू ने भी संबोधित किया। शिविर में जिला पंचायत सदस्य श्री गोपाल सिंह भुआर्य, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बिरम मण्डावी, जनपद सदस्य श्रीमती अंजली, जनपद सदस्य श्रीमती भेष साहू, जनपद सदस्य श्रीमती लक्ष्मी बाई मंडावी, श्रीमती हरिला बाई, एसडीएम डोंगरगांव श्री श्रीकांत कोर्राम, तहसीलदार श्री विजय कोठारी, सीईओ जनपद पंचायत श्री होरीलाल साहू सहित 14 ग्राम पंचायतों के सरपंच, जनप्रतिनिधिगण एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सुशासन तिहार के तहत धमतरी एवं कुरूद में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित

    दोनों विकासखंडों में 2874 आवेदन प्राप्त, हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ वितरित   धमतरी, 14 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्य शासन के निर्देशानुसार 01 मई से 10 जून 2026…

    Read more

    छोटी-छोटी बचत के बड़े फायदे … सीमा ने बिहान से जुड़कर बचत कर चुकाया ऋण

    *- बचत से बदली अपनी जिंदगी*   *- वित्तीय सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में बढ़ाया कदम*   राजनांदगांव 14 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छोटी-छोटी बचत से बड़े फायदे…

    Read more

    NATIONAL

    समझा था हलवा-रहा न किंचित जलवा,मोदीजी देश की धरोहर-खतरे में न डालें, रोना-धोना पाश्चाताप नहीं डर रही अब, सायनी-सयानी या मूर्ख, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी…खरी…

    समझा था हलवा-रहा न किंचित जलवा,मोदीजी देश की धरोहर-खतरे में न डालें, रोना-धोना पाश्चाताप नहीं डर रही अब, सायनी-सयानी या मूर्ख, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी…खरी…

    डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे मिलाया शी जिनपिंग से हाथ

    डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे मिलाया शी जिनपिंग से हाथ

    शुभेंदु अधिकारी का अवैध निर्माण पर एक्शन, पश्चिम बंगाल में ऑपरेशन बुलडोजर शुरू

    शुभेंदु अधिकारी का अवैध निर्माण पर एक्शन, पश्चिम बंगाल में ऑपरेशन बुलडोजर शुरू

    पीएम की अपील पर एक्शन में योगी सरकार: मंत्रियों के काफिले आधे, दो दिन वर्क फ्रॉम होम

    पीएम  की अपील पर एक्शन में योगी सरकार: मंत्रियों के काफिले आधे, दो दिन वर्क फ्रॉम होम

    बिहार में आधी रात 2 अपराधियों का एनकाउंटर, पुलिस ने शार्प शूटर विदेशी और पप्पू को दौड़ाकर मारी गोली

    बिहार में आधी रात 2 अपराधियों का एनकाउंटर, पुलिस ने शार्प शूटर विदेशी और पप्पू को दौड़ाकर मारी गोली

    चंपारण्य: भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना की पावन धरती महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मस्थली के रूप में विश्वविख्यात है राजिम के समीप स्थित चंपारण्य धाम

    चंपारण्य: भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना की पावन धरती  महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मस्थली के रूप में विश्वविख्यात है राजिम के समीप स्थित चंपारण्य धाम