Ro no D15139/23

दुर्लभ पांडुलिपियों के संरक्षण की दिशा में खैरागढ़ जिले की पहल

*कलेक्टर ने किया अवधी भाषा की प्राचीन हस्तलिखित पांडुलिपि का अवलोकन*

रायपुर , 17 मई 2026// भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की महत्वपूर्ण पहल “ज्ञान भारतम पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान” के अंतर्गत जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षण एवं दस्तावेजीकरण का कार्य लगातार जारी है। कलेक्टर श्री इंद्रजीत चंद्रावल के मार्गदर्शन में जिले में संरक्षित प्राचीन पांडुलिपियों का सर्वेक्षण कर ज्ञान भारतम ऐप के माध्यम से उनका पंजीयन किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज ठाकुरपारा खैरागढ़ निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक श्री गोपाल दीक्षित के पास सुरक्षित दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपि का अवलोकन कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर श्री इंद्रजीत चंद्रावल द्वारा किया गया। श्री दीक्षित ने जानकारी दी कि यह हस्तलिखित पांडुलिपि अवधी भाषा में लिखी गई है, जिसमें घोड़ों से संबंधित विस्तृत जानकारी संकलित है। उन्होंने बताया कि प्राचीन समय में घोड़े यातायात एवं आवागमन का प्रमुख साधन हुआ करते थे, इसलिए यह ग्रंथ ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इस दौरान श्री दीक्षित द्वारा सन 1925 ईस्वी के ब्रिटिशकालीन स्टाफ एवं तत्कालीन दीवान के हस्तलिखित पत्र भी प्रदर्शित किए गए, जिन्हें देखकर अधिकारियों ने इसे ऐतिहासिक धरोहर बताते हुए सराहना की।

कलेक्टर श्री चंद्रावल ने कहा कि जिले में संरक्षित ऐसी दुर्लभ पांडुलिपियां हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की पहचान हैं। इनके संरक्षण एवं डिजिटलीकरण से आने वाली पीढ़ियों को इतिहास और परंपरा से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री प्रेम कुमार पटेल, अपर कलेक्टर श्री सुरेंद्र ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी श्री टांकेश्वर प्रसाद साहू, प्रभारी प्राचार्य डॉ. जितेंद्र कुमार साखेद, प्रापपादक मंगलानंद झा सहित श्री गोपाल दीक्षित के पारिवारिक सदस्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    राजनांदगांव जिला रजक धोबी समाज की बैठक संपन्न, शहर परिक्षेत्र सचिव पद पर दीपक रजक का पुनः चयन…

      जिला पदाधिकारियों की मौजूदगी में आय-व्यय प्रस्तुत, जिला अध्यक्ष,सचिव और कोषाध्यक्ष चयन प्रक्रिया अगली बैठक तक टली राजनांदगांव। जिला रजक धोबी समाज की महत्वपूर्ण बैठक दीनदयाल नगर स्थित सामाजिक…

    Read more

    सारंगढ़ बिलाईगढ़ कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने शिल्पग्राम बैगीनडीह का किया निरीक्षण

    * *कलेक्टर ने बैगीनडीह के शिल्पकारों को पीएम आवास, शौचालय का लाभ देने के निर्देश दिए* *महिला शिल्पकारों को बिहान से जोड़ने के निर्देश* *अंत्यावसायी विकास निगम को रोजगारमूलक लोन…

    Read more

    NATIONAL

    111 डॉलर पार तेल, ट्रंप की चेतावनी से बढ़ी बाजार में बढ़ी टेंशन

    111 डॉलर पार तेल, ट्रंप की चेतावनी से बढ़ी बाजार में बढ़ी टेंशन

    क्या चीन ने पूरी दुनिया के सामने ट्रंप को अपमानित किया? बीजिंग में जिनपिंग के साथ मुलाकात का वीडियो वायरल

    क्या चीन ने पूरी दुनिया के सामने ट्रंप को अपमानित किया? बीजिंग में जिनपिंग के साथ मुलाकात का वीडियो वायरल

    पटना में कुख्यात अपराधी का एनकाउंटर, पुलिस ने घेर कर मारी गोली, एक और क्रिमिनल गिरफ्तार

    पटना में कुख्यात अपराधी का एनकाउंटर, पुलिस ने घेर कर मारी गोली, एक और क्रिमिनल गिरफ्तार

    नक्सलवाद के अंधेरे से निकलकर अबूझमाड़ में फैल रही है शिक्षा की रौशनी,आज़ादी के बाद पहली बार अबूझमाड़ के अति दूरस्थ गांव कारकाबेड़ा में खुला नया प्राथमिक स्कूल

    नक्सलवाद के अंधेरे से निकलकर अबूझमाड़ में फैल रही है शिक्षा की रौशनी,आज़ादी के बाद पहली बार अबूझमाड़ के अति दूरस्थ गांव कारकाबेड़ा में खुला नया प्राथमिक स्कूल

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया आत्मीय स्वागत

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे रायपुर: मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने किया आत्मीय स्वागत

    नक्सल उन्मूलन से क्षेत्र में शांति स्थापित केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में 19 मई को बस्तर में आयोजित होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक

    नक्सल उन्मूलन से क्षेत्र में शांति स्थापित केंद्रीय गृहमंत्री  अमित शाह की अध्यक्षता में 19 मई को बस्तर में आयोजित होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक