Ro no D15139/23

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत जिले की 2468 किशोरी बालिकाओं का हुआ नि:शुल्क एचपीवी टीकाकरण

राजनांदगांव 17 मई 2026। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार जिले में राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान पूरी गति से चलाया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य देश की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारी से बचाना है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत जिले में 2468 किशोरी बालिकाओं को चिकित्सकों की निगरानी में नि:शुल्क एचपीवी टीकाकरण किया गया है। जिसमें टीकाकरण उपरांत कोई भी प्रतिकूल प्रभाव नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा एचपीवी वैक्सीन को पूरी तरह सुरक्षित बताया गया है। टीका लगवाने के लिए माता-पिता या अभिभावक की सहमति अनिवार्य है। अभियान के तहत लक्षित आयु वर्ग की लड़कियों को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर नि:शुल्क एचपीवी वैक्सीन की एकल खुराक (सिंगल डोज) दी जा रही है। डॉक्टरों और विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार सही उम्र में ली गई यह सिंगल-डोज वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर को रोकने में 93 से 100 प्रतिशत तक प्रभावी है। अभियान के तहत 14 वर्ष पूर्ण और 15 वर्ष 90 दिन तक की बालिकाओं को कवर किया जा रहा है। यह वैक्सीन सभी सरकारी अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, जिला अस्पतालों में पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध है। पारदर्शिता और बेहतर रिकॉर्ड के लिए इस पूरी प्रक्रिया को यू-विन डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा गया है, जहां लाभार्थी का डिजिटल सर्टिफिकेट भी डाउनलोड किया जा सकता है।

सभी अभिभावकों, शैक्षणिक संस्थाओं एवं सामाजिक संगठनों से राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में योगदान देने की अपील की है। अभिभावक अपनी बेटियों के उज्ज्वल और स्वस्थ भविष्य के लिए नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित सत्रों में एचपीवी सुरक्षा कवच अवश्य दिलवाएं। एचपीवी वैक्सीन के संबंध में विस्तृत जानकारी निकटतम सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों से प्राप्त की जा सकती है।

  • Related Posts

    नव नियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के प्रथम जशपुर आगमन पर उमड़ा भाजपा संगठन का उत्साह

    0 प्रदेश संगठन महामंत्री सिंह के साथ झारखण्ड के संगठन महामंत्री साय का हुआ स्वागत* *गिरांग मोड़ से बालाछापर तक कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत *संगठन महामंत्री ने लिया…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सिंगपुर में विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    IMA धमतरी के सहयोग से ग्रामीणों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं विभिन्न जांच सुविधाएं मिलीं, 140 लोगों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ   मगरलोड, 03 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी