Ro no D15139/23

सुशासन तिहार में पीतांबर सिंह का सपना हुआ साकार, शिविर में हाथों मिली पक्के मकान की चाबी पहले टपकती थी कच्चे मकान की छत, अब पक्के आशियाने में सुरक्षित रहेगा चार बच्चों का भविष्य

अम्बिकापुर 19 मई 2026/   सोचा नहीं था कि कभी जिंदगी में खुद का पक्का मकान बना पाऊँगा, लेकिन आज प्रधानमंत्री आवास योजना ने मेरी यह चिंता हमेशा के लिए दूर कर दी है।ष् यह भावुक कर देने वाले शब्द लखनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत पोंड़ी के रहने वाले हितग्राही पीतांबर सिंह के हैं, जिन्हें राज्य सरकार द्वारा आयोजित ’सुशासन तिहार’ में उनके नए पक्के मकान की चाबी सौंपी गई। चाबी मिलने के बाद पीतांबर सिंह के चेहरे पर अपने परिवार और बच्चों के सुरक्षित भविष्य की खुशी साफ दिखाई दे रही थी। उन्होंने अपनी आपबीती साझा करते हुए शासन की इस अनूठी पहल की सराहना की।

कच्चे मकान के दर्द से मिली मुक्ति, अब नहीं टपकेगा पानी

पीतांबर सिंह ने अपनी पुरानी दिक्कतों को याद करते हुए बताया कि पहले उनका पूरा परिवार एक कच्चे मकान में रहने को मजबूर था। बरसात के दिनों में छत से पानी चूता  था, जिससे घर का सामान बचाने और रातें काटने में भारी परेशानी होती थी। अब पक्का मकान बन जाने से वे बेहद खुश हैं और जल्द ही सपरिवार इसमें रहेंगे। उन्होंने बताया अब पक्का मकान बनकर तैयार है, मेरे चार बच्चे हैं, जिनमें से दो कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं और दो अपनी शिक्षा पूरी कर घर पर हैं। इस पक्के मकान के आ जाने से अब बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और रहने की व्यवस्था बहुत बेहतर हो जाएगी।

मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के प्रति जताया आभार
पीतांबर ने बताया कि एक गरीब परिवार के लिए अपने दम पर पक्का मकान खड़ा करना एक बड़े सपने जैसा था, जो प्रधानमंत्री आवास योजना के जरिए सच हो पाया है। ’सुशासन तिहार’ में चाबी मिलने पर उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति दिल से आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में ’सुशासन तिहार’ के जरिए पात्र हितग्राहियों को सीधे योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। पीतांबर सिंह जैसे हजारों जरूरतमंद परिवारों के चेहरों पर आई यह मुस्कान मुख्यमंत्री के ‘सुशासन’ और अंत्योदय के संकल्प को साकार रही है।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर सशक्त हुई भारत की भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    *BRICS की अध्यक्षता भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण : मुख्यमंत्री*   *ग्लोबल साउथ की आवाज को और मजबूती देगा भारत का नेतृत्व*   रायपुर, 13…

    Read more

    गंगरेल बांध के 7 गेट खोले गए, 42,540 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा

    जलाशयों में तेजी से बढ़ा जलस्तर, महानदी किनारे बसे गांवों में अलर्ट   धमतरी, 13 सितंबर 2026। जिले में और कैचमेंट क्षेत्र में लगातार हो रही वर्षा तथा जलाशयों में…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात