Ro no D15139/23

एकदिवसीय राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद के दौरान आवश्यक सावधानी एवं व्यवस्था रखने की अपील

राजनांदगांव 19 मई 2026(IMNB NEWS AGENCY) राष्ट्रीय संगठन ऑल इंडिया आर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोशिएशन द्वारा ऑनलाईन फार्मेसी के विरोध में 20 मई 2026 को एकदिवसीय राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद का आह्वान किया गया है। जिसे देखते हुए सहायक औषधि नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जिले के नागरिकों से आवश्यक सावधानी एवं व्यवस्था रखने की अपील की गई है।

कोई भी आपातकालीन स्थिति होने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल में एवं जिला चिकित्सालय व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में संपर्क करें। बंद की स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय एवं समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में संचालित प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों को 20 मई 2026 को निश्चितरूप से 24 घंटे खोले रखने के निर्देश जारी किये गये हंै, ताकि आमजनों को दवाईयां मिलने में समस्या न हो। जिले में संचालित कुछ खुदरा विक्रेता जैसे श्री धनवंतरी जेनरिक मेडिकल स्टोर बंद में शामिल नहीं हैं एवं आपातकालीन स्थिति में दवाईयों के लिए ऐसे विक्रेताओं से संपर्क किया जा सकता है। कोई भी परेशानी अथवा आपातकालीन स्थिति होने पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के टोल फ्री नंबर 9340597097 में संपर्क कर सकते हैं।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जिला दवा विक्रेता संघ से शांतिपूर्ण एवं वैध तरीके से बंद का समर्थन देने, आपातकालीन स्थिति में जनहित को देखते हुए आपातकालीन व जीवनरक्षक दवाईयों को सप्लाई करने, बंद के दौरान कोई भी अफवाह एवं गलत जानकारी न फैलाने एवं बंद के दौरान स्वास्थ्य विभाग के साथ सामंजस्य बनाए रखने की अपील की गई है।

  • Related Posts

    सिद्धखोल जलप्रपात में ईको-टूरिज्म प्रबंधन से संवर रही स्थानीय ग्रामीणों की आजीविका

    रायपुर,12 जुलाई 2026/ बलौदाबाजार जिले का प्रसिद्ध सिद्धखोल जलप्रपात इन दिनों पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है। वन विभाग के मार्गदर्शन में स्थानीय संयुक्त वन प्रबंधन समिति…

    Read more

    समय पर पहचान, समय पर उपचार: चिरायु टीम ने 10 वर्षीय त्रिशांत को दिया नया जीवन

    राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की संवेदनशील पहल बनी एक मासूम के स्वस्थ भविष्य की आधारशिला   धमतरी 12 जुलाई 2026/- धमतरी जिले के कुरूद विकासखंड के ग्राम सिंधौरीखुर्द निवासी…

    Read more

    NATIONAL

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स