Ro no D15139/23

सुशासन तिहार 2026 – लोन मेले से स्व – सहायता समूहों को मिली नई आर्थिक ताकत दरभा में आयोजित शिविर में एक करोड़ 59 लाख से अधिक राशि का ऋण स्वीकृत


जगदलपुर, 21 मई 2026/ 
सुशासन तिहार 2026 के तहत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर दरभा में महिला स्व-सहायता समूहों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया। शिविर में आयोजित लोन मेले के माध्यम से विभिन्न स्व-सहायता समूहों को स्वरोजगार और आजीविका गतिविधियों के विस्तार के लिए 58 महिला स्व-सहायता समूहों को कुल एक करोड़ 59 लाख रुपये की आर्थिक सहायता (ऋण) प्रदान की गई।

इस अवसर पर हितग्राही महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। समूहों को बैंक ऋण उपलब्ध कराए जाने से अब वे सिलाई, पशुपालन, किराना व्यवसाय, खाद्य प्रसंस्करण, कृषि आधारित गतिविधियों तथा अन्य लघु उद्यमों को आगे बढ़ा सकेंगी। महिलाओं ने कहा कि इस सहायता से वे आत्मनिर्भर बनने के साथ अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत कर पाएंगी। शिविर में तीन लाख रुपए की ऋण सुविधा लेने वाली तीरथगढ़ निवासी पदमा कावड़े ने बताया कि पूर्व में कुक्कुटपालन कर व्यवसाय कर रही थी और अब लोन लेकर सुगंधित धान की खेती-किसानी कर मक्का और मौसमी सब्जी के उत्पादन करने की योजना बनाई है। इसी प्रकार छिंदावाडा निवासी लता राव ने लोन मेला से दो लाख की ऋण राशि स्वीकृत कराई है जिसका उपयोग किराना दुकान संचालन करना चाह रही हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। स्व-सहायता समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत कड़ी बनकर उभर रहे हैं और उन्हें बैंकिंग व्यवस्था से जोड़कर रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सुशासन तिहार के तहत आयोजित शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी, आवेदन निराकरण और हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ देने की पहल की जा रहीं है। बड़ी संख्या में ग्रामीण शिविर में पहुंचकर शासन की योजनाओं की जानकारी लेकर लाभांवित हो रहे हंै।

  • Related Posts

    श्रमिकों के ई-केवाईसी एवं पंजीयन संशोधन के लिए विशेष अभियान

    आधार अनुरूप जानकारी अपडेट कराने 15 दिवस में आवेदन करने की अपील   धमतरी, 11 सितंबर 2026। श्रमायुक्त, छत्तीसगढ़ शासन, श्रम विभाग के निर्देशानुसार जिले में छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य…

    Read more

    आवास प्लस 2.0 सर्वे में अपात्र घोषित हितग्राहियों से 21 सितंबर तक दावा-आपत्ति आमंत्रित

    धमतरी, 11 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2.0 (2024) सर्वे से तैयार प्राथमिकता सूची के ग्राम सभा अनुमोदन के पश्चात ग्राम सभाओं द्वारा अपात्र घोषित किए गए…

    Read more

    NATIONAL

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत