Ro no D15139/23

सुशासन तिहार 2026: जनसमस्याओं के त्वरित समाधान से ग्रामीणों में बढ़ा विश्वास जनसमस्या निवारण शिविर में रथ बाई कंवर को मिला अंत्योदय राशन कार्ड

 कोरबा, 22 मई 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सुशासन तिहार 2026 शासन की जनहितकारी और संवेदनशील कार्यशैली का प्रभावी उदाहरण बनकर सामने आ रहा है। यह अभियान केवल योजनाओं के क्रियान्वयन तक सीमित नहीं है, बल्कि शासन और आमजन के बीच आत्मीय संवाद, विश्वास और जुड़ाव को सशक्त करने का माध्यम भी बन रहा है। गांव-गांव आयोजित हो रहे जनसमस्या निवारण शिविरों के माध्यम से प्रशासन लोगों की समस्याओं को सुनकर त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रहा है, जिससे ग्रामीणों में विश्वास और संतोष का वातावरण निर्मित हुआ है।

इसी क्रम में जनपद पंचायत करतला अंतर्गत ग्राम देवलापाठ में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्राम कोथारी निवासी रथ बाई कंवर, पति स्वर्गीय  दाऊराम, अपनी राशन कार्ड संबंधी मांग लेकर शिविर में पहुंचीं। उन्होंने अधिकारियों को आवेदन प्रस्तुत कर अपनी आवश्यकता से अवगत कराया, जिस पर प्रशासन द्वारा गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें अंत्योदय राशन कार्ड बनाकर प्रदान किया गया।
अंत्योदय कार्ड प्राप्त होने पर रथ बाई कंवर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि शिविर में आना उनके लिए सार्थक अनुभव रहा। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा गांव स्तर पर शिविर आयोजित किए जाने से ग्रामीणों को अपनी समस्याएं सहजता से रखने का अवसर मिल रहा है तथा मौके पर ही समाधान भी सुनिश्चित हो रहा है। इससे ग्रामीणों में विश्वास और संतोष का वातावरण बना है।
उन्होंने कहा कि शासन की यह पहल ग्रामीण अंचलों तक पहुंचकर लोगों की आवश्यकताओं और समस्याओं को समझने का सशक्त माध्यम बन रही है। गांव में ही समाधान उपलब्ध होने से लोगों को सुविधाजनक वातावरण मिल रहा है तथा प्रशासन के प्रति आत्मीय जुड़ाव भी मजबूत हुआ है।
उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे जनहितकारी शिविर आगे भी निरंतर आयोजित होते रहें, ताकि ग्रामीणों को इसी प्रकार त्वरित लाभ और समाधान प्राप्त होता रहे।

  • Related Posts

    भारी वर्षा से नदी-नालों का बढ़ा जलस्तर, निचले इलाकों में आवागमन प्रभावित

    जलाशयों से छोड़े जा रहे पानी के बीच कलेक्टर की अपील—रपटों, नालों और पुल-पुलियों को पार न करें, शॉर्टकट रास्तों से बचें धमतरी, 12 सितंबर 2026/ जिले एवं आसपास के…

    Read more

    मरीज को समय पर मिला प्राथमिक उपचार एवं आवश्यक चिकित्सकीय सुविधा, वर्तमान में पूर्णतः स्वस्थ

      मरीज के परिजनों द्वारा 108 एम्बुलेंस सेवा को कॉल किए बिना स्वयं मरीज को खटिया के माध्यम से नदी पार करायी बारिश के दौरान आवागमन में आ रही समस्या…

    Read more

    NATIONAL

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा