Ro no D15139/23

अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाईः खनिज जांच दल ने 3 वाहन और जेसीबी मशीन की जप्त

*कलेक्टर के निर्देश पर दंतेवाड़ा में विशेष अभियान, अवैध गतिविधियों पर प्रशासन का सख्त रुख*

रायपुर, 23 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के कड़े निर्देशानुसार दंतेवाड़ा जिले में खनिज के अवैध उत्खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए खनिज विभाग द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में खनिज जांच दल ने भैरमबंद, बालूद और बालपेट क्षेत्रों में औचक निरीक्षण कर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

*मौके पर जप्ती और कानूनी कार्रवाई*

निरीक्षण के दौरान गौण खनिज साधारण रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन करते हुए कुल 3 वाहन एवं मशीनें रंगे हाथों पकड़ी गईं। जांच दल ने मौके पर ही पंचनामा तैयार कर निम्नलिखित वाहनों को जप्त किया और उन्हें सुरक्षा के लिए कलेक्टर कार्यालय परिसर, दंतेवाड़ा में सुपुर्द किया।

हाईवा (क्रमांक सीजी 17 के डब्ल्यू 7009) चालक बिरेन्द्र कुमार जायसवाल निवासी भोगाम, दंतेवाड़ा को अवैध रेत परिवहन करते पाया गया। इसी प्रकार हाईवा (क्रमांक सीजी 17 के डब्ल्यू 6009) चालक रामेश्वर पोयाम निवासी ऐरला, जिला कोंडागांव के विरुद्ध कार्रवाई की गई। जेसीबी मशीन के चालक रामकेश निवासी रामचंद्रपुर, जिला बलरामपुर को अवैध उत्खनन में लिप्त पाया गया। इन सभी मामलों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21(4) के तहत जप्ती की गई है, तथा धारा 21(5) के अंतर्गत आगे की कठोर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

*बिना वैध पास के परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध*

प्रशासन ने पहले भी खनिज ठेकेदारों और परिवहनकर्ताओं को सख्त हिदायत दी थी कि बिना वैध अभिवहन पास के किसी भी प्रकार के खनिज का परिवहन न किया जाए। इसके बावजूद नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर प्रशासन ने अब जीरो-टॉलरेंस की नीति अपनाई है। अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि भविष्य में भी ऐसी अवैध गतिविधियों में शामिल पाए जाने वालों के खिलाफ सीधे एफआईआर और कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर श्री ध्रुव के मार्गदर्शन में जिले के भीतर अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर पूरी तरह नियंत्रण पाने के लिए खनिज विभाग का यह विशेष निगरानी और जांच अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

  • Related Posts

    करतला में कीटनाशक दुकानों का औचक निरीक्षण

    अनियमितता मिलने पर कई विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस, न्यूमेमन कृषि केन्द्र पचपेड़ी में कीटनाशक बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध   कोरबा, 06 सितंबर 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देश…

    Read more

    जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

    कोरबा 06 सितम्बर 2026/ जन सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने, विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने तथा केन्द्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी…

    Read more

    NATIONAL

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास