Ro no D15139/23

जनजातीय गरिमा उत्सव, सारंगढ़ में जनजातीय कारीगर हैंडीक्राफ्ट मेला आयोजित

*झारा शिल्प और बेलमेटल उत्पाद रहे आकर्षण का केंद्र*

 

रायपुर,24 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY)

 

जनजातीय संस्कृति और शिल्प को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘जनजातीय गरिमा उत्सव’ के अंतर्गत सारंगढ़ के साहू धर्मशाला में एक भव्य हस्तनिर्मित (हैंडीक्राफ्ट) वस्तु प्रदर्शनी सह विक्रय मेले का आयोजन किया गया। ट्राइबल कोऑपरेटिव मार्केटिंग डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ट्राइफेड) द्वारा आयोजित इस मेले में जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के, विशेषकर ग्राम बैगीनडीह के जनजातीय कारीगरों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया और अपने हुनर का प्रदर्शन किया।

 

*ग्राम बैगीनडीह का झारा शिल्प*

 

इस मेले में ग्राम बैगीनडीह के शिल्पकारों द्वारा तैयार किए गए झारा शिल्प और बेलमेटल (घंटी धातु) उत्पाद ग्राहकों और आगंतुकों के लिए मुख्य आकर्षण रहे। प्रदर्शनी में शामिल अधिकांश महिला शिल्पकार पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के राष्ट्रीय आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत गठित ‘कात्यायनी’ और ‘भारत माता’ जैसे स्व-सहायता समूहों (SHGs) से जुड़ी हुई हैं। इन समूहों के माध्यम से वे अपने पारंपरिक हुनर को आजीविका का मजबूत जरिया बना रही हैं।

 

*ट्राइफेड (TRIFED): शिल्पकारों की तरक्की का नया मार्ग*

 

सारंगढ़-बिलाईगढ़ के बैगीनडीह जैसे कई शिल्प ग्रामों के कारीगर ट्राइफेड से जुड़कर अपने जीवन स्तर को बेहतर बना सकते हैं।

ज्ञात हो कि ट्राइफेड अर्थात ‘ट्राइबल को-ऑपरेटिव मार्केटिंग डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड’ भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में काम करने वाली एक राष्ट्रीय स्तर की शीर्ष संस्था है। यह संस्था जंगलों से लघु वनोपज (MFP) इकट्ठा करने वाले और हस्तशिल्प बनाने वाले आदिवासी समुदायों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य दिलाता है। इसके साथ ही यह संस्था आदिवासी उत्पादों (जैसे प्राकृतिक शहद, हस्तशिल्प, कपड़े, जैविक उत्पाद) की ब्रांडिंग करती है और इनके लिए राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बाजार तलाशती है।

 

*वनधन माइक्रो उद्यमों को बढ़ावा*

 

ट्राइफेड ने 50-100 राज्य स्तरीय निर्माता कंपनियों के माध्यम से वनधन माइक्रो उद्यमों को बढ़ावा देने के लिए बड़े कदम उठाए हैं। इन वनधन निर्माता कंपनियों का मुख्य उद्देश्य है

उत्पादकता में वृद्धि और लागत में कमी लाना,कुशल एकत्रीकरण और मूल्य संवर्धन (Value Addition) के लिए बड़े पैमाने पर प्रसंस्करण (Processing) करना और उत्पादों का बेहतर उपयोग और कुशल विपणन (Marketing) सुनिश्चित करना है।

 

*ट्राइफेड का हिस्सा बनने का खुला अवसर*

 

ट्राइफेड केवल कारीगरों के लिए ही नहीं, बल्कि एक बड़ा नेटवर्क बनाने के लिए वैश्विक स्तर पर अवसर प्रदान करता है। इससे कॉर्पोरेट जगत, आदिवासी समाज, वैज्ञानिक, विभिन्न संस्थान, प्रशिक्षक, संसाधन व्यक्ति, विषय विशेषज्ञ, सलाहकार, कार्यान्वयन एजेंसियां, उपकरण निर्माता, खरीदार (Buyers) और डिजाइनर्स सभी जुड़कर एक साथ काम कर सकते हैं।

  • Related Posts

    (अम्बिकापुर समाचार)बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत विद्यार्थियों को दी गई बाल अधिकारों एवं सुरक्षा कानूनों की जानकारी सरस्वती शिशु मंदिर अंबिकापुर में ‘सुरक्षित बचपन’

    जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 250 प्रतिभागी हुए शामिल पॉक्सो अधिनियम, साइबर सुरक्षा, बाल विवाह रोकथाम और चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रति विद्यार्थियों को किया गया जागरूक अम्बिकापुर 29 अक्टूबर 2026/  जिले में…

    Read more

    पीपर रानी मत्स्योद्योग सहकारी समिति केराकछार के मतदाता सूची जारी’

    ’दावा- आपत्ति 05 नवम्बर  तक आमंत्रित कोरबा 27 अगस्त 2026/पीपर रानी मत्स्योद्योग  सहकारी समिति मर्यादित केराकछार विकासखण्ड  करतला पंजीयन क्रमांक 72 के सदस्यों का मतदाता सूची 29 अक्टूबर 2026 को…

    Read more

    NATIONAL

    ​बैलेट पेपर से हुए एमएलसी चुनावों में कांग्रेस का ‘शून्य’ पर सिमटना राहुल गांधी के राजनीतिक पाखण्ड और झूठे नैरेटिव को करारा तमाचा : रूपकुमारी चौधरी

    ​बैलेट पेपर से हुए एमएलसी चुनावों में कांग्रेस का ‘शून्य’ पर सिमटना राहुल गांधी के राजनीतिक पाखण्ड और झूठे नैरेटिव को करारा तमाचा : रूपकुमारी चौधरी

    केन्द्रीय मंत्री द्वय जेपी नड्डा व शिवराज सिंह चौहान और भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी 30 को रायपुर आ रहे

    केन्द्रीय मंत्री द्वय जेपी नड्डा व शिवराज सिंह चौहान और भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी 30 को रायपुर आ रहे

    दुनिया के लिए खतरा बना अल नीनो-ग्लोबल वॉर्मिंग का कॉम्बिनेशन, 30 डिग्री पहुंचा महासागरों का तापमान

    दुनिया के लिए खतरा बना अल नीनो-ग्लोबल वॉर्मिंग का कॉम्बिनेशन, 30 डिग्री पहुंचा महासागरों का तापमान

    Israel Election: नेतन्याहू के पास 53 सीटें, विरोधियों के पास 67; फिर भी सरकार बनाने में फंसा पेच, क्या अरब पार्टियां बनेंगी किंगमेकर?

    Israel Election: नेतन्याहू के पास 53 सीटें, विरोधियों के पास 67; फिर भी सरकार बनाने में फंसा पेच, क्या अरब पार्टियां बनेंगी किंगमेकर?

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद