Ro no D15139/23

पाकिस्तानी आतंकी ग्रुप भारत को निशाना बनाते हैं, देखें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने क्या कहा

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो जब यह पूछा गया कि क्या भारतीय पक्ष ने अमेरिका-ईरान जंग में पाकिस्तान द्वारा मध्यस्थ की भूमिका निभाने को लेकर कोई चिंता व्यक्त की है? इसपर उन्होंने कहा कि भारत हमेशा पाकिस्तान की जमीन से चल रहे आतंकी संगठनों को लेकर चिंता जताता है. ऐसा इसलिए क्योंकि ये ग्रुप भारत को निशाना बनाते हैं. उन्होंने कहा कि भारत की यह चिंता नई नहीं है.

आगे उन्होंने कहा कि अमेरिका-ईरान मुद्दे में पाकिस्तान की मध्यस्थ या सहयोगी भूमिका को लेकर भारत ने कोई खास आपत्ति नहीं जताई. रूबियो ने साफ कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच जो मुद्दे हैं, वे अलग नेचर के हैं. उनके मुताबिक, बातचीत में आतंकवाद और सुरक्षा चिंताएं जरूर उठीं, लेकिन ईरान मामले में पाकिस्तान की भूमिका पर कोई विवाद सामने नहीं आया. देखें मार्को रुबियो ने क्या कहा.

ईरान मुद्दे पर रूबियो ने क्या कहा?

ईरान मुद्दे पर रूबियो ने कहा कि बातचीत अभी जारी है और जल्द कोई बड़ी खबर आ सकती है. उन्होंने बताया कि होर्मुज स्ट्रेट  खोलने और परमाणु मुद्दे पर तय समय सीमा के अंदर बातचीत को लेकर एक मजबूत प्रस्ताव तैयार है. रूबियो के मुताबिक, इस पहल को खाड़ी देशों और दुनिया के कई देशों का समर्थन मिल रहा है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं करेंगे और खराब समझौता नहीं करेंगे.

रूबियो ने अजीत डोभाल से मुलाकात की

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने रविवार (24 मई) को दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की. इस दौरान भारत ने पाकिस्तान से चल रहे आतंकी नेटवर्क को लेकर गहरी चिंता जताई. सूत्रों के मुताबिक, डोभाल ने साफ कहा कि आतंकवाद सिर्फ एक सोच नहीं, बल्कि पूरा इकोसिस्टम बन चुका है. उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी ढांचा अब भी लगातार काम कर रहा है.

  • Related Posts

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

      0 भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद ने पत्रकार वार्ता में 3 करोड़ लखपति दीदियों और देश की आर्थिक प्रगति का किया उल्लेख *रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी…

    Read more

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    Bihar Development Projects: हर साल जब कोसी, गंडक, बागमती और दूसरी नदियां उफान पर आती हैं, तो बिहार के गांवों में सिर्फ पानी नहीं पहुंचता बल्कि लोगों की मेहनत, फसल और…

    Read more

    NATIONAL

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार