Ro no D15139/23

माखनपुर पंचायत में शासकीय राशि के दुरुपयोग पर बड़ी कार्रवाई पूर्व सरपंच, सचिव एवं ठेकेदार को भेजा गया जेल

 

कोरबा 25 मई 2026/कलेक्टर  कुणाल दुदावत  के निर्देशन में एसडीएम पाली द्वारा विकासखण्ड  के ग्राम पंचायत माखनपुर में स्वामी आत्मानंद विद्यालय हेतु कंप्यूटर कक्ष एवं पुस्तकालय निर्माण, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय  भवन  माखनपुर में शौचालय निर्माण तथा स्वामी आत्मानंद विद्यालय में नवीन भवन विस्तार कार्यों के लिए स्वीकृत राशि में अनियमितता और कार्य प्रारंभ नहीं किए जाने के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है एवं सम्बधितों के विरुद्ध राशि वसूली के आदेश जारी कर तीन दिवस के लिए जेल भेजा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2023 में ग्राम पंचायत माखनपुर को विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए लाखों रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी। इसमें स्वामी आत्मानंद स्कूल माखनपुर  में कंप्यूटर कक्ष एवं पुस्तकालय निर्माण के लिए 49 लाख 99 हजार रुपये एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माखनपुर में  शौचालय निर्माण के लिए 25 लाख 45 हजार रुपये तथा स्वामी आत्मानंद विद्यालय हेतु नवीन भवन विस्तार कार्य के लिए 36 लाख 20 हजार रुपये स्वीकृत किए गए थे।
जांच में पाया गया कि  स्वामी आत्मानंद स्कूल माखनपुर  में कंप्यूटर कक्ष एवं पुस्तकालय निर्माण के लिए 49 लाख 99 हजार रुपये  में से 19 लाख 99 हजार 600 रुपए,  उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माखनपुर में  शौचालय निर्माण के लिए 25 लाख 45 हजार रुपये में से 10 लाख 18 हजार  तथा स्वामी आत्मानंद विद्यालय हेतु नवीन भवन विस्तार कार्य के लिए 36 लाख 20 हजार रुपये में से 14 लाख 48 हजार राशि आहरित किए जाने के बाद कार्य स्थल पर निर्माण कार्य शुरू नहीं किए गए । मामले में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं विहित प्राधिकारी पाली द्वारा छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 92 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच की गई।
सुनवाई के दौरान तत्कालीन सरपंच मनोज कुमार पोर्ते, तत्कालीन सचिव धीरसाय तथा ठेकेदार मुजम्मिल अली रिजवी के विरुद्ध शासकीय राशि के दुरुपयोग के प्रमाण पाए गए।  अतएव प्रशासन ने  कुल 44 लाख 65 हजार 600 रुपये की वसूली योग्य राशि निर्धारित की। जिसमें एक तिहाई 14 लाख 88 हजार 533 रुपये की राशि संबंधितों के वेतन एवं अन्य भत्तों से वसूलने के आदेश जारी किए गए हैं।
साथ ही अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं विहित प्राधिकारी पाली, जिला कोरबा द्वारा तत्कालीन सरपंच मनोज कुमार पोर्ते, तत्कालीन सचिव धीरसाय तथा ठेकेदार मुजम्मिल अली रिजवी को निरुद्ध करने के आदेश जारी किए गए। तीनों को 25 मई 2025 से 27 मई 2026 तक की अवधि के लिए सिविल जेल में परिरुद्ध किया गया है।

  • Related Posts

    शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की मांग पर जन्माष्टमी के दिन पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस, मांस बिक्री पर भी रहेगा प्रतिबंध

      रायपुर, 2 सितंबर 2026। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस घोषित करने तथा नगरीय निकाय क्षेत्रों में पशुवध गृह एवं मांस…

    Read more

    गंभीर तीव्र कुपोषण से सामान्य पोषण श्रेणी में पहुंची याक्षी

    सामुदायिक प्रयासों, नियमित निगरानी और परिवार की सहभागिता से मिली सफलता*   राजनांदगांव 02 सितम्बर 2026। सामुदायिक स्तर पर कुपोषण प्रबंधन के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों से बच्चों…

    Read more

    NATIONAL

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार