Ro no D15139/23

बाल मधुमेह से जूझ रहे बच्चों को मिला सहयोग और मार्गदर्शन

धमतरी में रोगी सहायता समूह बैठक आयोजित, उपचार से लेकर स्कूल सहयोग तक पर हुई विस्तृत चर्चा

 

धमतरी, 25 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) टाइप-1 डायबिटीज (बाल मधुमेह) से प्रभावित बच्चों एवं उनके परिवारों के लिए जिला स्वास्थ्य समिति धमतरी द्वारा यूनिसेफ छत्तीसगढ़ एवं एमसीसीआर ट्रस्ट के तकनीकी सहयोग से रोगी सहायता समूह (Patient Support Group-PSG) बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में 25 बाल मधुमेह मरीजों एवं 35 परिजनों तथा देखभालकर्ताओं ने सहभागिता की।

 

बैठक के दौरान बच्चों को जिला प्रशासन की ओर से डायबिटीज प्रबंधन किट वितरित की गई, जिसमें इंसुलिन पेन, ग्लूकोमीटर, शुगर जांच स्ट्रिप, लैंसेट एवं नीडल शामिल थे। विशेषज्ञों ने नियमित शुगर मॉनिटरिंग एवं समय पर इंसुलिन लेने के महत्व पर जोर दिया। साथ ही बच्चों की आवश्यक जांचों जैसे फंडस एग्जामिनेशन एवं लिवर फंक्शन टेस्ट (LFT) की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी गई, ताकि संभावित जटिलताओं की समय रहते पहचान की जा सके।

 

मुख्य अतिथि के रूप में महापौर श्री रामू रोहरा, ने बच्चों के लिए नियमित स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने पौष्टिक आहार, संतुलित खानपान एवं नियमित शारीरिक गतिविधियों को बच्चों की दिनचर्या का हिस्सा बनाने की सलाह दी। महापौर ने Continuous Glucose Monitoring (CGM) डिवाइस की उपयोगिता पर जानकारी देते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक की मदद से बच्चों की शुगर मॉनिटरिंग को अधिक आसान और प्रभावी बनाया जा सकता है। योग एवं नियमित व्यायाम के महत्व पर भी विशेष चर्चा की गई।

 

जिला अस्पताल से उपस्थित शिशु रोग विशेषज्ञ ने टाइप-1 डायबिटीज से जुड़े आवश्यक परहेज, इंसुलिन प्रबंधन, संतुलित आहार एवं संक्रमण से बचाव के उपायों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सही जीवनशैली, नियमित उपचार एवं परिवार के सहयोग से बच्चे सामान्य और सक्रिय जीवन जी सकते हैं।

 

बैठक में ऑनलाइन उपलब्ध शैक्षणिक वीडियो एवं डिजिटल संसाधनों के बारे में भी जानकारी साझा की गई, ताकि अभिभावक और बच्चे घर पर भी बीमारी के संबंध में सही जानकारी प्राप्त कर सकें और जागरूकता बढ़ाई जा सके।

 

कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की। उन्होंने कहा कि बाल मधुमेह से प्रभावित बच्चों के लिए स्कूलों में सहयोगात्मक एवं संवेदनशील वातावरण अत्यंत आवश्यक है। बच्चों की नियमित पढ़ाई, मानसिक आत्मविश्वास एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने में शिक्षकों और स्कूल प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

 

बैठक के दौरान अभिभावकों ने बच्चों की देखभाल, स्कूल से जुड़ी चुनौतियों, खानपान, नियमित इंसुलिन एवं सामाजिक दबाव जैसी समस्याओं को साझा किया। विशेषज्ञों ने संवाद आधारित चर्चा के माध्यम से उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

 

यूनिसेफ नई दिल्ली से एनसीडी सलाहकार डॉ. सोना देशमुख ने बच्चों में बढ़ते टाइप-1 डायबिटीज के मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए समय पर पहचान, संतुलित आहार, नियमित इंसुलिन, फिजिकल एक्टिविटी एवं निरंतर फॉलो-अप की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया।

 

विशेषज्ञों ने कहा कि परिवार, स्कूल, स्वास्थ्य विभाग एवं समुदाय के सामूहिक सहयोग से बाल मधुमेह से प्रभावित बच्चों को बेहतर एवं आत्मनिर्भर जीवन प्रदान किया जा सकता है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर श्री जगदीश रामु रोहरा, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत स्वास्थ्य सभापति श्रीमती मोनिका देवांगन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यू. एल. कौशिक, जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. आदित्य सिन्हा, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. रविकिरण शिंदे, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रिया कंवर, यूनिसेफ की अक्षय तिवारी एवं टीम, यूनिसेफ स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. गजेंद्र, एमसीसीआर ट्रस्ट से डॉ. श्याम, जिला स्वास्थ्य समिति से डॉ. श्रीकांत चंद्राकर, जिला काउंसलर श्री भागेश्वर लोधी एवं श्री गुलशन कुमार उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जिले में मनाया गया धूमधाम  से जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव प्रवेश उत्सव में शिक्षा के महत्व पर दिया गया जोर, नवप्रवेशियों का हुआ सम्मान

     जशपुरनगर 17 जुलाई 2026/ जिले के कलेक्टर  रोहित व्यास के मार्गदर्शन में शिक्षा सत्र 2026-27 का शुभारंभ उत्सव के साथ मनाया गया। इसी क्रम में आज जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव…

    Read more

    ई-ऑफिस से लेकर राजस्व प्रकरणों तक आयुक्त ने परखी प्रशासनिक व्यवस्था फाइलों के त्वरित निराकरण और डिजिटल सेवाओं में गति लाने के दिए निर्देश, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

      सरगुजा संभागायुक्त   नरेंद्र दुग्गा ने कलेक्टोरेट का किया निरीक्षण जशपुरनगर 17 जुलाई 2026/ सरगुजा संभाग के आयुक्त श्री नरेंद्र दुग्गा ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय जशपुर की विभिन्न शाखाओं का औचक…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण