Ro no D15139/23

ट्रंप ने फिर ईरान को धमकाया, बोले- अपना यूरेनियम अमेरिका को दो या नष्ट करो, तभी बनेगी बात, वरना डील नहीं

Trump Iran Enriched Uranium: अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्धविराम और शांति वार्ताओं के बीच अब परमाणु मुद्दे पर बड़ी प्रगति के संकेत मिलने लगे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान अपने समृद्ध यूरेनियम को नष्ट करने पर सहमत हो सकता है. इसके लिए या तो यूरेनियम अमेरिका को सौंपा जाएगा या फिर किसी तय स्थान पर अंतरराष्ट्रीय निगरानी में उसे खत्म किया जाएगा. ट्रंप ने यह बयान ऐसे समय दिया है जब वॉशिंगटन और तेहरान के बीच कई दौर की बातचीत जारी है. दोनों देश क्षेत्रीय तनाव कम करने के लिए समझौते की दिशा में आगे बढ़ते दिख रहे हैं.

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया ट्रुथ सोश पर लिखा कि ईरान का ‘एनरिच्ड यूरेनियम’ को या तो तुरंत अमेरिका को सौंपा जाएगा ताकि उसे वहां ले जाकर नष्ट किया जा सके, या फिर ईरान के सहयोग और सहमति से किसी स्वीकार्य स्थान पर नष्ट किया जाएगा. ट्रंप ने ईरान के इस यूरेनियम को न्यूक्लियर डस्ट कहा. उन्होंने कहा कि इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी परमाणु ऊर्जा आयोग या उसके समकक्ष संस्था करेगी.

परमाणु यूरेनियम US-Iran के बीच बड़ा मतभेदा का मुद्दा

अमेरिकी राष्ट्रपति के इस बयान को ईरान के रुख में नरमी के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है. माना जा रहा है कि दोनों देश अब ऐसे समझौते की ओर बढ़ रहे हैं, जो लंबे समय से चले आ रहे तनाव को कम कर सकता है. इस बीच न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में भी दावा किया गया कि ईरान ने सिद्धांत रूप में अपने उच्च स्तर पर समृद्ध यूरेनियम के भंडार को छोड़ने पर सहमति जता दी है. यह प्रस्ताव अमेरिका की अगुवाई में तैयार किए जा रहे उस ढांचे का हिस्सा बताया जा रहा है, जिसका उद्देश्य क्षेत्रीय संघर्ष को रोकना है.

इस घटनाक्रम को इसलिए भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे दोनों देशों के बीच सबसे बड़ा विवाद सुलझता दिख रहा है. सीएनए ने पहले अपनी रिपोर्ट में बताया था कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े शब्दों और आर्थिक प्रतिबंध हटाने को लेकर दोनों देशों के बीच मतभेद थे, जिसके कारण व्यापक समझौते को अंतिम रूप देने में देरी हो रही थी.

 कतर पहुंचा ईरानी प्रतिनिधिमंडल

इसी बीच एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि सोमवार को कतर में ईरानी प्रतिनिधिमंडल की मौजूदगी को सकारात्मक संकेत माना गया. इस प्रतिनिधिमंडल में तेहरान की वार्ता टीम के वरिष्ठ सदस्य मोहम्मद बागेर गालिबाफ और विदेश मंत्री अब्बास अराघची शामिल थे. अधिकारी के मुताबिक कतर दोनों देशों के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है और बातचीत को आगे बढ़ाने में मदद कर रहा है. गालिबाफ और अराघची ने कतर के पीएम अल थानी से मुलाकात की. कतर में ईरान के प्रतिनिधिमंडल का पहुंचना इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि संभवतः ईरान के 12 बिलियन डॉलर के फ्रीज एसेट्स खोल दिए जाएं.

  • Related Posts

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    अतीश दीपंकर  बिहार ब्यूरो चीफ भागलपुर (IMNBnews Agency) सचिव, बिहार सरकार की अध्यक्षता में आयोजित 8वीं NCORD (State Level Narcotics Control Bureau) की उच्चस्तरीय बैठक में मादक पदार्थों के खिलाफ…

    Read more

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

        डॉ. सत्यवान सौरभ समकालीन हिंदी पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन के क्षेत्र में सक्रिय एक स्वतंत्र पत्रकार, स्तंभकार, कवि, साहित्यकार एवं सामाजिक विचारक हैं। विगत दो दशकों से…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न