Ro no D15139/23

टीवी के सबसे चहेते ‘जेठालाल’ की अनसुनी कहानी, पत्नी और बच्चों संग बिताते हैं सादा जीवन

Dilip Joshi: टीवी की दुनिया में ‘जेठालाल’ के नाम से मशहूर दिलीप जोशी पिछले कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं. अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार अभिनय से उन्होंने हर घर में खास पहचान बनाई है. आज 26 मई 2026 को दिलीप जोशी अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर उनके परिवार, करियर और निजी जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें जानते हैं.

गुजरात से शुरू हुआ एक्टिंग का सफर

का जन्म 26 मई 1968 को गुजरात के पोरबंदर में एक गुजराती परिवार में हुआ था. बचपन से ही उन्हें अभिनय का शौक था. कॉलेज के दिनों में उन्होंने थिएटर से अपने करियर की शुरुआत की और गुजराती नाटकों में शानदार अभिनय के लिए कई पुरस्कार भी हासिल किए. थिएटर में उनकी पकड़ इतनी मजबूत थी कि उन्हें दो बार ‘सर्वश्रेष्ठ अभिनेता’ का सम्मान मिल चुका है.

फिल्मों से लेकर टीवी तक बनाई अलग पहचान

दिलीप जोशी ने अपने करियर की शुरुआत छोटे-छोटे किरदारों से की थी. साल 1989 में रिलीज हुई Maine Pyar Kiya में उन्होंने सलमान खान के घर के नौकर ‘रामू’ का किरदार निभाया था. इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों और टीवी शोज में काम किया, लेकिन असली पहचान उन्हें टीवी शो Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah से मिली.

‘जेठालाल’ बनकर बने घर-घर के चहेते

साल 2008 में शुरू हुए इस शो में दिलीप जोशी ने ‘जेठालाल गड़ा’ का किरदार निभाया, जिसने उन्हें टीवी इंडस्ट्री का बड़ा स्टार बना दिया. उनकी कॉमेडी, डायलॉग डिलीवरी और एक्सप्रेशन आज भी दर्शकों को खूब पसंद आते हैं. यही वजह है कि पिछले 16 सालों से यह किरदार लोगों के दिलों में बसा हुआ है.

लाइमलाइट से दूर रहती है फैमिली

दिलीप जोशी अपनी निजी जिंदगी को काफी प्राइवेट रखना पसंद करते हैं. उनकी पत्नी जयमाला जोशी लाइमलाइट से दूर रहती हैं. अभिनेता दो बच्चों के पिता हैं. उनकी बेटी नियति की शादी साल 2021 में हुई थी, जबकि बेटा ऋत्विक अपनी पढ़ाई और करियर पर फोकस कर रहा है.

  • Related Posts

    फिल्म नहीं चलेगी’ से 1500 स्क्रीन तक, ‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर ने बताया कैसे हुआ ये ‘चमत्कार’

    किसी फिल्म की किस्मत अगर बॉक्स ऑफिस पर स्क्रीन की संख्या से तय होती है, तो ‘हनुमान अंश’ की कहानी शायद कुछ और होती. 1.9 करोड़ रुपये के बजट में…

    Read more

    टिकट लेने से पहले जान लें पब्लिक का मूड, किसी ने कहा ‘टॉर्चर’ तो कोई बोला ‘ब्लॉकबस्टर’

    Toxic X Review: यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ आखिरकार आज, 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ के बाद यश…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग