Ro no D15139/23

सुरक्षा क्षेत्र में करियर का सुनहरा अवसरः एसआईएस लिमिटेड में बनें सुरक्षा अधिकारी 01 एवं 02 जून को जशपुर में भर्ती प्रक्रिया, प्रशिक्षण के दौरान ही 27,500 रुपये से वेतन प्रारंभ 150 सुरक्षा अधिकारी की होगी भर्ती

जशपुरनगर 27 मई 2026/ भारत की अग्रणी सुरक्षा कंपनी एसआईएस लिमिटेड में सुरक्षा अधिकारी बनने के इच्छुक युवाओं के लिए सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है। भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद, नई दिल्ली एवं ग्लोबल इंडिया कौशल विकास के संयुक्त तत्वाधान में पसारा अधिनियम 2005 के अंतर्गत सुरक्षा अधिकारी संवर्ग के पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। यह भर्ती प्रक्रिया 01 एवं 02 जून 2026 को एसआईएस प्रशिक्षण केन्द्र, आजीविका महाविद्यालय, बालक छात्रावास, डोडकाचौरा कार्यालय, जशपुर में आयोजित की जाएगी। इस अभियान के तहत कुल 150 जीटीओ प्रशिक्षु सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
भर्ती के संबंध में जानकारी देते हुए एसआईएस के कमांडेंट  कुमार शिवेन्द्र ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी का स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। साथ ही न्यूनतम लंबाई 167.5 सेंटीमीटर तथा आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान ही 27,500 रुपये से प्रारंभिक वेतन दिया जाएगा। नियुक्ति के बाद राज्य सरकार के न्यूनतम वेतन अधिनियम 1984 के अंतर्गत वेतन एवं अन्य भत्ते प्रदान किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त कर्मचारियों को पेंशन, विधवा पेंशन, ग्रेच्यूटी, कर्मचारी राज्य बीमा, समूह बीमा, चिकित्सीय सुविधा, आवास, यात्रा भत्ता एवं भोजन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। विशेष रूप से कर्मचारियों के दो बच्चों को देहरादून स्थित आईपीएस स्कूल में पढ़ाई की सुविधा तथा कर्मचारी अंश स्वामित्व योजना के तहत शेयर वितरण का भी प्रावधान है। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति देशभर में एसआईएस के विभिन्न प्रतिष्ठानों में की जाएगी।
इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एसआईएसइंडिया डॉट कॉम एवं जॉब्स एट एसआईएस फेसबुक पेज पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही अधिक जानकारी हेतु संपर्क नंबर 7004623515 पर संपर्क किया जा सकता है। यह भर्ती अभियान ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

  • Related Posts

    अग्रिम कर हस्तांतरण से छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    रायपुर 1 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्र सरकार द्वारा राज्यों को अग्रिम कर हस्तांतरण के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा है कि यह प्रधानमंत्री श्री…

    Read more

    किसान 14 अगस्त तक करा सकेंगे खरीफ फसलों का बीमा

    प्राकृतिक आपदा से फसल की सुरक्षा के लिए समय रहते उठाएं योजना का लाभ   राजनांदगांव 01 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ वर्ष 2026 में किसान अपने…

    Read more

    NATIONAL

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन