Ro no D15139/23

नशामुक्त भारत अभियान के तहत मुढाली में निकली नशामुक्ति रैली

ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया गया जागरूक, मादक पदार्थों का सेवन नहीं करने दिलाई गई शपथ
कोरबा, 18 सितंबर 2026/नशामुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत जिले में नशे के विरुद्ध सकारात्मक वातावरण निर्मित करने एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत कटघोरा अंतर्गत ग्राम पंचायत मुढाली में नशामुक्ति रैली का आयोजन किया गया।
रैली के माध्यम से ग्रामीणों एवं आम नागरिकों को किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों का सेवन नहीं करने तथा नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। रैली में लोगों को नशे के व्यक्तिगत, पारिवारिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूक किया गया। इस दौरान उपस्थित जनों को मादक पदार्थों का सेवन नहीं करने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए संकल्प एवं शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत मुढाली के सरपंच श्री रामेश्वर सिंह मरकाम, परिवीक्षा अधिकारी श्री मुकेश कुमार दिवाकर, आबकारी उप निरीक्षक श्रीमती जया मेहर, प्रधान पाठक श्री टेक राम यादव, प्रधान आरक्षक श्री हेमप्रकाश डडसेना, श्री पवन राजवांडे एवं सहायक वर्ग-3 श्री दीपक मार्काे सहित अन्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों से अपील की गई कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें, ताकि सामूहिक प्रयासों से स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज का निर्माण किया जा सके।

  • Related Posts

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प

    एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं अम्बिकापुर 19 सितम्बर 2026/   नागरिकों को शासकीय सेवाएं सरल, पारदर्शी और समयबद्ध…

    Read more

    सेवा से संकल्प अभियान’ के अंतर्गत कोरबा जिले के 2034

    स्कूलों में चित्रकला व भाषण प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन’ हजारों विद्यार्थियों और पालकों ने दिखाई उत्साहपूर्ण सहभागिता’ कोरबा, 19 सितम्बर 2026/राज्य शासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार कोरबा जिले…

    Read more

    NATIONAL

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    PM Modi ने लॉन्च किया NGT Mobile App, अब मोबाइल पर मिलेगी पर्यावरण से जुड़े केस की हर जरूरी जानकारी

    PM Modi ने लॉन्च किया NGT Mobile App, अब मोबाइल पर मिलेगी पर्यावरण से जुड़े केस की हर जरूरी जानकारी

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल